फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   ट्रक की चपेट में आने से मां की मौत बेटा घायल

ट्रक की चपेट में आने से मां की मौत बेटा घायल

Mon, 22 Oct 2018 12:13 AM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आने से मां की मौत बेटा घायल
घोसिया। औराई कोतवाली क्षेत्र के भदोही- मिर्जापुर मार्ग पर इस्मैला गांव के समीप रविवार को अपराह्न तीन बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार मां की मौत हो गई जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतका खेतलपुर की निवासी थी। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, ट्रक को छोड़कर चालक फरार हो गया। औराई क्षेत्र के खेतलपुर गांव निवासी राजेश (22) रविवार को सुबह अपनी मां कुंती देवी (42) को लेकर बाइक से भदोही किसी काम से गया था। दोपहर बाद वहां से घर लौटते समय इस्मैला गांव के समीप पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक पर टक्कर मार दी। इससे मां-बेटा दोनों दूर जा गिरे। सिर में चोट अधिक लगने से कुंती देवी की मौके पर मौत हो गई जबकि राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक भाग गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना औराई पुलिस को दी। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया जबकि महिला के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि मिर्जापुर-भदोही मार्ग निर्माणाधीन होने के कारण जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। बाइक और साइकिल सवार गड्ढों में गिरकर घायल होते हैं। इसके अलावा बड़े वाहनों के गुजरने पर धूल के गुबार उठते हैं, जिससे राहगीरों के समक्ष कुछ देर तक अंधेरा छा जाता है। इससे भी हादसे होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed