फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   फल विक्रेता ने की ग्राहक की पिटाई

फल विक्रेता ने की ग्राहक की पिटाई

Thu, 15 Mar 2018 12:16 AM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
फल विक्रेता ने की ग्राहक की पिटाई
गोपीगंज। वाराणसी-इलाहाबाद राजमार्ग पर गोपीगंज नगर में बुधवार को एक फल विक्रेता ने ग्राहक की जमकर पिटाई कर दी। इससे खलबली मच गई। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को रफा दफा कर दिया। किसी फल विक्रेता के ग्राहक को पीटने की यह तीसरी घटना है। जबकि पुलिस को अभी तहरीर का इंतजार है। नगर के राजमार्ग चौराहे पर ठेले पर फल बेचने वालों का आतंक बढ़ गया है। आए दिन फल विक्रेता फल खरीदने वाले ग्राहकों की पिटाई कर देते हैं। ताजा मामला राजमार्ग का है। बुधवार को दोपहर में एक फल विक्रेता ने एक फल खरीदने वाले ग्राहक की जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फल खरीदने वाले की फरियाद सुनकर कार्रवाई करने की बजाए मामले को रफा-दफा कर दिया। इससे लोगों में रोष देखा गया। बुधवार को शिवसागर निवासी नथईपुर फल खरीदने आए थे। दाम को लेकर उनकी फल विक्रेता से कहासुनी हो गई। इतने में फल विक्रेता ने ग्राहक की पिटाई शुरू कर दी। तभी आसपास के लोग भी जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी आ गई। लेकिन, पुलिस ने ग्राहक की फरियाद को दरकिनार कर मामले को रफा-दफा कर दिया। आए दिन इन फल विक्रेताओं की ओर से ग्राहकों के साथ दुर्व्यवहार और उनकी पिटाई करने से लोगों में दहशत है। नागरिकों ने पुलिस अधीक्षक से ऐसे फल विक्रेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। एक फल विक्रेता ने तो हाईवे के सर्विस लेन पर ही कब्जा जमा लिया है। इसको लेकर पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है। गोपीगंज कोतवाल सुनील वर्मा ने कहा कि ग्राहक के साथ मारपीट की तहरीर मुझे नहीं मिली। शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी। सड़क पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ भी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed