फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   तीन ट्रकों से 69 मवेशी बरामद, 10 तस्कर गिरफ्तार

तीन ट्रकों से 69 मवेशी बरामद, 10 तस्कर गिरफ्तार

Wed, 20 Sep 2017 12:51 AM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
तीन ट्रकों से 69 मवेशी बरामद, 10 तस्कर गिरफ्तार
तीन ट्रकों से 69 मवेशी बरामद, 10 तस्कर गिरफ्तार
औराई (भदोही)।
विज्ञापन

पशु तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सोमवार की रात औराई पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। चेकिंग के दौरान तीन ट्रकों से 69 मवेशी बरामद किए गए। 10 तस्करों को भी पकड़ने में पुलिस ने सफलता हासिल की। सभी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया। मवेशियों को गौशाला भेजा गया, जबकि ट्रकों को पुलिस ने जब्त कर लिया।

अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार की रात को एसओ शेषधर पांडेय औराई चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वाराणसी की ओर से कई ट्रकों से मवेशी तस्करी के लिए जा रहे हैं। खबर लगते ही पुलिस ने मुस्तैदी बढ़ा दी। जांच के दौरान तीन ट्रक संदिग्ध हालत में दिखे। पुलिस ने तिरपाल खोलकर तलाशी ली तो तीनों ट्रकों में 69 मवेशी बरामद हुए। ट्रकों से चालक और खलासी संग 10 तस्कर गिरफ्तार किए गए। इसमें दाउद, शुभागी, जुनैद निवासी लालपुर, गंगवारी मुरादाबाद, शाहिद चांसी और सद्दाम चेरदी निवासी गया बिहार, शेरू रबदा निवासी झारखंड, आसिफ भेलूपुर, अब्दुल वारी और अनिल गुप्ता गाजीपुर निवासी शामिल रहे। सीओ औराई बीके सिंह ने कहा कि पुलिस पशु तस्करों पर नजर रख रही है। जीटी रोड से पशु तस्करी के एक भी वाहन नहीं गुजरने दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed