{"_id":"5da4b14e8ebc3e013371d82b","slug":"crime-bhadohi-news-vns489055935","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी तरीके से भाई और भतीजे को दे दिया पट्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी तरीके से भाई और भतीजे को दे दिया पट्टा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। भदोही तहसील के अजयपुर गांव में फर्जी पट्टा आवंटन का मामला सामने आया है। डीएम के निर्देश पर कराई गई जांच में खुलासा हुआ। ग्राम प्रधान ने अपने ही भाइयों संग कुछ करोड़पतियों को पट्टा आवंटित कर दिया। मामले में पट्टा आवंटन निरस्त की कवायद तेज हो गई है।
भूमिहीन, आवासहीन लोगों को समय-समय पर पट्टा आवंटित किया जाता है। गावों में खुली बैठक कराकर जरूरतमंदो को एक बिस्वा, दो बिस्वा जमीन पट्टा किया जाता है। जिससे वह समाज की मुख्य धारा में जुड़ सकें। पट्टा आवंटन में कई प्रधान नियमों को ताक पर रख देते हैं। अजयपुर गांव के श्रीप्रकाश दूबे संग अन्य ग्रामीणों ने फर्जी पट्टा आवंटन की शिकायत किया था। जिस पर शनिवार को राजस्व विभाग की दस सदस्यीय टीम ने जांच की। उसके बाद रिपोर्ट तहसीलदार भदोही को सौंपा। जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। बिना खुली बैठक कराए ही गुपचुप तरीके से पट्टा आवंटित कर दिया गया। जिसमें राजेश पुत्र भूईधर, कमलनेश पुत्र भूईधर, दिनेश पुत्र भूइधर और अनिल कुमार पुत्र लाल बहादुर, सोना देवी पत्नी लाल बहादुर को पट्टा आवंटित किया गया। दिनेश, कमलेश और राजेश ग्राम प्रधान विनीता देवी के जेठ और देवर हैं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद भदोही तहसील प्रशासन आवंटन को निरस्त करने की कवायद में जुट गया है। भदोही एसडीएम आशीष कुमार मिश्रा ने कहा कि पट्टा आवंटन में गड़बड़ी की बात सामने आई है। तहसीलदार उसकी जांच कर रहे हैं। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
पट्टा आवंटन में मोटी कमाई
ज्ञानपुर। भदोही विकास खंड के अजयपुर गांव इकलौता नहीं है। जिले के कई ग्रामसभाओं में ग्राम प्रधान पट्टा आवंटन से मोटी कमाई की। जमीन की बढ़ती कीमतों को देखते हुए लोग प्रधान की झोली भरकर पट्टा आवंटित करा लेते हैं। अच्छी खासी कीमत मिलते देख प्रधान की नीयत बिगड़ जाती है।