फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   crime

29.23 लाख के अवैध शराब संग एक गिरफ्तार

Sat, 14 Sep 2019 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
crime
भदनही। मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान में शनिवार तड़के कोतवाली पुलिस ने पकरी स्थित एक वैवाहिक लॉन में छापा मार कर अवैध तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का खुलासा किया। कार्रवाई में 29.23 लाख कीमत के 870 पेटी (7516 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करने के साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं ऊंज थाना क्षेत्र में भी ऐसी ही कार्रवाई में 912 शीशी (164 लीटर) अवैध शराब पकड़ी गई है। इसमें शराब के साथ ट्रक भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

कोतवाली में प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया कि भदोही नगर के सिविल लाइन रोड स्थित आशीर्वाद वाटिका में भारी मात्रा में अवैध शराब के भंडारण होने की सूचना मिली थी। इसके लिए पुलिस उपाधीक्षक भूषण वर्मा के नेतृत्व में टीम गठित कर प्रात: वाटिका में छापेमारी की गई, जिसमें भारी मात्रा में बांबे स्पेशल व्हिस्की बरामद हुई है। मौके से आरोपी अनिल श्रीवास्तव पुत्र बृजेंद्र कुमार श्रीवास्तव निवासी पकरी को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस कप्तान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि शराब के तस्करी में तीन अन्य लोग भी शामिल हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि बरामद शराब एसोसिएटेड एल्कोहल एंड ब्रेवरीज लिमिटेड (एएबीएल) डिस्टिलरी तहसील बरवां जिला खरगौन (मप्र) से लाया जाता था, जिसे यहां से बिहार के बॉर्डर के इलाकों में ले जाकर बेचा जाता था। पुलिस अधीक्षक ने अपनी पुलिस के इस गुडवर्क की सराहना करते हुए टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की। उधर जनपद के ही ऊंज थाना क्षेत्र में भी रात्रि 912 शीशी (164 लीटर) अवैध शराब मय ट्रक के पकड़ी गई। यहां बरामद शराब और ट्रक समेत कुल कीमत 10.64 लाख आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed