फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   crime

पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

Thu, 01 Aug 2019 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
crime
नईबाजार। भदोही कोतवाली क्षेत्र के नईबाजार मार्ग पर गैस एजेंसी के पास बुधवार को सुबह पेड़ से लटकता 23 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव अजय गौतम (23) पुत्र अनिल गौतम का बताया गया है। मृतक के घर के पिछवाड़े में उक्त बेर का पेड़ है। घटना से ेलोग सकते में आ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मृतक के पिता अनिल गौतम के अनुसार रात वह खाना खा कर घर के आंगन में सो गया था। आधी रात के बाद सामान्य रूप से जगने पर भी वह अपने खाट पर था, लेकिन सुबह जब हम लोग उठे तो घर के पिछवाड़े बेर के पेड़ से गमछे के सहारे उसका शव लटक रहा था। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। भारी संख्या में लोग जमा हो गए। ऐसा कैसे हो गया इसका सवाल परिजन भी नहीं समझ पा रहे हैं। बकौल उसके परिजन उसकी शादी नहीं हुई थी और दिमागी रूप से भी वह ठीक ठाक था। घटना से घर में कोहराम मचा हुआ है। उधर सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ और तहकीकात करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि घर वालों ने किसी पर शक नहीं जताया है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत कैसे हुई की पुष्टि होने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है। पुलिस का यह भी कहना है कि संभव है घर में कुछ हुआ हो और रात अजय ने आत्महत्या कर ली हो। इस बीच मृतक की मां शांति देवी समेत छोटे छोटे भाई बहनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। आसपास के लोगों का कहना है कि अजय कमाने लायक हो गया था, मां बाप पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed