फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Crackdown on adulterants, fine of Rs 5.93 lakh

Bhadohi News: मिलावटखोरों पर शिकंजा, 5.93 लाख जुर्माना

Mon, 12 Aug 2024 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Crackdown on adulterants, fine of Rs 5.93 lakh
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के 47 मामलों का निस्तारण करते हुए एडीएम कोर्ट ने 15 से अधिक व्यापारियों पर 5.93 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। दूध, नमकीन, खोवा, मिठाइयों के नमूने फेल होने पर यह जुर्माना लगाया गया। माह भर में पैसा न जमा करने पर सभी के खिलाफ आरसी जारी की जाएगी। अकेले दूध से जुड़े 14 मामलों का निस्तारण करते हुए 1.60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

खाद्य एवं औषधीय विभाग की तरफ से होली, दीपावली समेत अन्य पर्वाें पर खाद्य पदार्थों की जांच की जाती है। इसमें संदिग्ध लगने पर दूध, मिठाई, खोवा समेत अन्य खाद्य पदार्थों का सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेजा जाता है। रिपोर्ट आने पर एडीएम कोर्ट में उन पर वाद दाखिल किया जाता है। फिर जुर्माना तय होता है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य शशि शेखर ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल 211 खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजा गया था। इसकी रिपोर्ट आने पर एडीएम कोर्ट में वाद दाखिल किया गया। जिसमें से अब 47 मामलों का निस्तारण किया गया। उन्होंने कहा कि एक माह के अंदर जुर्माना नहीं भरा गया तो दुकानदारों के खिलाफ आरसी जारी करते हुए खाद्य विभाग की ओर से जारी लाइसेंस को निरस्त कर दिया जाएगा। सहायक आयुक्त ने कहा कि दूषित खाद्य और पेय पदार्थों की बिक्री की शिकायत मिली तो मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोल फ्री नंबर पर दर्ज कराएं शिकायत
सहायक आयुक्त खाद्य विभाग ने बताया कि किसी दुकान पर दूषित या मिलावटी खाद्य और पेय पदार्थ की बिक्री होती है तो टोल फ्री नंबर 1800112100 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। मामला संज्ञान में आते ही विभागीय टीम मौके पर पहुंचकर जांच करेगी। गुणवत्ता को लेकर संदेह हुआ तो नमूना संकलित कर जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। इसके अलावा कलक्ट्रेट स्थित विभागीय कार्यालय में भी पत्र के माध्यम से लोग शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed