{"_id":"5ea03ae68ebc3e90a24a5eb3","slug":"crack-down-on-lockdown-breakers-dm-bhadohi-news-vns52145242","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन तोड़ने वालों पर करें कड़ाई : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन तोड़ने वालों पर करें कड़ाई : डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर (भदोही)। लॉकडाउन के 29वें दिन बुधवार को सीमांती क्षेत्रों का दौरा कर जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद और पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने कड़ाई का पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश मातहतों को दिया। प्रयागराज, जौनपुर, वाराणसी, मिर्जापुर जनपदों को जोड़ रहीं सीमाओं से होकर बेवजह आवागमन कर रहे लोगों पर विशेष नजर रखने, मास्क न लगाने वालों को चिह्नित करने, दुपहिया वाहनों पर ओवरलोड चलने वालों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया।
कोरोना वायरस की महामारी से जनसमुदाय को बचाने के लिए लॉकडाउन लगाकर सीमाओं को सील कर कड़ी चौकसी बरती जा रही है। बावजूद इसके अनावश्यक ढंग से चलने वालों की तादात कम नहीं हो रही है। जबकि शासन-प्रशासन से लोगों से लाकडाउन का समर्थन करते हुए घरों से बाहर न निकलने, जरूरत के सभी सामान घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था में कमी नहीं छोड़ी गई है। सुबह 7 से 10 बजे तक छूट देकर सब्जी, किराना की दुकानों से खरीदारी की मोहलत देने पर भी लोग सुबह, दोपहर, शाम प्रमुख स्थानों पर भीड़ जुटा रहे हैं और सड़कों पर आवागमन कर रहे हैं जो कभी भी घातक साबित हो सकता है। दुर्गागंज पुलिस के साथ प्रयागराज जनपद को जोड़ रही सीमा पर पहुंचे अधिकारियों ने काफी देर तक रुके रहे। मातहतों को किसी भी समस्या से स्वयं परिचित कराकर समाधान का भरोसा जताया।
करियांव बाजार के पास जौनपुर जनपद को जोड़ने वाले सील हो चुके तीनों पुलों पर विशेष निगरानी रख वाहनों की जांच होती रही। सीमाओं पर तैनात अधिकारियों, पुलिस के जवानों को लापरवाही बरतने वालों पर सख्ती का निर्देश दिया। राजमार्ग के पश्चिमी सीमा ऊंज से होकर वाराणसी की ओर आवागमन कर रही लग्जरी वाहनों पर पुलिस की नजर टेढ़ी रही। मंगलवार की शाम और बुधवार की सुबह दर्जनों वाहनों को रोककर जांच की गई। थानाध्यक्ष रामदरश दलबल के साथ मौके पर डटे रहे। गोपीगंज नगर में सीओ कालू सिंह, जंगीगंज चौकी इंचार्ज सगीर हसन, औराई, महाराजगंज, बाबूसराय तक सीओ लेखराज सिंह, कोतवाल रामजी यादव जवानों के साथ चक्रमण करते रहे। तटवर्ती क्षेत्र कोइरौना में थानाध्यक्ष संजय कुमार राय, सुनील त्रिपाठी, अविनाश राय धनतुलसी, टेला मार्ग समेत अन्य घाटों से जुड़े क्षेत्रों में भ्रमण कर लॉकडाउन न तोड़ने की हिदायत लोगों को दी।