{"_id":"648b6d48abbc2cc44606263a","slug":"cow-smuggling-did-not-stop-on-the-highway-15-recovered-bhadohi-news-c-20-1-253391-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: हाइवे पर थम नहीं रही गो तस्करी, 15 बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: हाइवे पर थम नहीं रही गो तस्करी, 15 बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइवे पर गौ तस्करी थम नहीं रही है। आलम यह है कि हर रोज कई गाड़ियां बिहार और बंगाल की तरफ निकल रही है। कार्रवाई के नाम पर पुलिस एक या दो वाहनों को पकड़कर अपनी पीठ थपथपा रही है। बुधवार की रात में भी पुलिस ने दो पिकअप से 15 गोवंश बरामद किया। पिकअप में ठूंसकर भरने से दो गोवंश की मौत हो गई। इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन तीन पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।
प्रदेश सरकार गो संरक्षण को लेकर गंभीर है। गो तस्करी करने वालों पर सख्ती की जा रही है। 2017 से 2022 तक इस पर काफी हद तक रोक भी लगी, लेकिन 2022 के बाद हाइवे पर तस्करी का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। हर दूसरे दिन गोपीगंज, ऊंज या औराई पुलिस पिकअप और कंटेनर में भरे गोवंश को बरामद कर रही है। कितने वाहन पुलिस को चकमा देकर निकल जा रहे होंगे, इसका अंदाजा नहीं है। पुलिस अधीक्षक डॉ.अनिल कुमार के निर्देश पर बुधवार की रात गोपीगंज की दो अलग-अलग पुलिस टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर घेराबंदी कर पिकअप में क्रूरतापूर्वक वध के लिए ले जाए जा रहे कुल 15 (13 जीवित व 02 मृत) गोवंश बरामद किया। पुलिस ने तस्कर सोनू कुमार निवासी छाता थाना दुर्गावती जनपद भभुआ (बिहार) को गिरफ्तार कर लिया। जबकि सत्येंद्र यादव निवासी तेड़िया थाना मुगलसराय जनपद चंदौली, वाहन स्वामी गोविंद निवासी दुर्गावती थाना दुर्गावती जनपद भभुआ (बिहार), वाहन स्वामी अरशद निवासी बमरौली रसूलपुर प्रयागराज फरार हो गए। पुलिस इनकी तलाश में जुटी है।