{"_id":"5839e7564f1c1b983513cf83","slug":"cousins-killed-in-crash","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में चचेरे भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में चचेरे भाइयों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Sun, 27 Nov 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी-इलाहाबाद राजमार्ग पर बाबूसराय के समीप औराई थानाक्षेत्र के कटका पड़ाव पर शनिवार सुबह ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। दोनों मिर्जापुर जिले के चेकसारी गांव के रहने वाले थे।
मिर्जापुर जिले के चील्ह थानाक्षेत्र के चेकसारी गांव निवासी धनीराम यादव (45) पुत्र पंचदेव और उनके चचेरे भाई सूर्यबली यादव (38) पुत्र खिलाड़ी यादव सऊदी अरब के दुबई में काम करते थे। तीन साल बाद वीजा की मियाद खत्म होने पर दोनों स्वदेश लौटे थे। दोबारा जाने के लिए दोनों योजना बना रहे थे। इसी सिलसिले में शनिवार को दोनों बाइक से मिर्जापुर के कछवां थानाक्षेत्र के विदापुर निवासी एक एजेंट से मिलने जा रहे थे। सुबह करीब 11 बजे कटका पड़ाव पहुंचने के बाद वे सड़क पार करने लगे। इसी दौरान ट्रक की चपेट में आ गए। इसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। मृतकों के घरवाले औराई थाने पहुंच गए। घर वालों ने पुलिस को तहरीर दे दी।