Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Cousin brother-in-law killed his sister-in-law because she distanced herself from him

Bhadohi News Update: भाभी के दूरी बनाने पर चचेरे देवर ने की थी हत्या, दो दिन पहले हुई थी घटना, पुलिस का खुलासा

Mon, 12 May 2025 08:14 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 12 May 2025 08:14 PM IST
सार

बीती दस मई की रात महिला की हत्या के बाद पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए देवर को गिरफ्तार कर लिया है। प्रथम दृष्टया मिली जानकारी के अनुसार पांच साल से एक दूसरे से आपसी संबंध में थे। भाभी ने दूरी बनाई तो आरोपी को नागवार गुजरा और उसने जघन्य अपराध को अंजाम दे डाला। पुलिस ने आरोपी को अलमऊ मार्ग से गिरफ्तार कर लिया है।
 

विज्ञापन
Cousin brother-in-law killed his sister-in-law because she distanced herself from him
शुभम अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के डेरवां के पास शनिवार की रात पार्वती देवी की हत्या उसके चचेरे देवर जैकी ने दूरी बनाने के कारण किया था। रविवार की देर रात पुलिस ने आरोपी देवर को अलमऊ हाल्ट मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से घटना में शामिल चाकू बरामद किया गया। पूछताछ में उसने सभी राज उगल दिए।

विज्ञापन


कोतवाली के जगन्नाथपुर गांव में 10 मई की रात में गांव निवासी पार्वती देवी के गले पर उसके चचेरे देवर रामकुमार उर्फ जैकी ने धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया। जिला अस्पताल से उसे बीएचयू रेफर किया गया। जहां 11 मई को सुबह उसकी मौत हो गई। मृतका की बेटी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी जैकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज के नेतृत्व में गठित टीम ने रविवार को देर रात अलमऊ जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतका पार्वती से उसके पांच साल से संबंध थे। कुछ विवाद के कारण वह अलग हो गई। इसके आवेश में आकर घटना को अंजाम दिया। प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार त्रिपाठी ने कहा कि आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed