{"_id":"63d6bb1e1a171c06fe01c4c0","slug":"courier-worker-commits-suicide-after-being-cut-off-from-train-bhadohi-news-vns6961000158-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: कोरियर कर्मी ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: कोरियर कर्मी ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औराई। क्षेत्र के माधोसिंह रेलवे स्टेशन के पूर्वी होम सिग्नल से 100 मीटर पहले एक युवक ने रविवार की दोपहर ट्रैक के सामने लेटकर आत्महत्या कर ली। जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान शिवम कुमार श्रीवास्तव निवासी हरियावं भदोही के रूप में हुई। वह बैंक में कोरियर का काम करता था। बताते हैं कि आर्थिक तंगी के चलते उसने यह कदम उठाया।
कोतवाली क्षेत्र के माधोसिंह रेलवे स्टेशन के पूर्वी होम सिग्नल के पहले एक युवक रेलवे ट्रैक के किनारे अपनी बाइक खड़ी कर रेलवे ट्रैक पर जाकर लेट गया। उसी समय वाराणसी से प्रयागराज वंदे भारत ट्रेन जा रही थी। जिससे कटकर उसने आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची जीआरपी और पुलिस ने उसके जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त की।
आधार कार्ड पर युवक का नाम शिवम कुमार श्रीवास्तव (28) लिखा था। वह हरियांव का निवासी है। शिवम बैंक में कोरियर का काम करता था। माधोसिंह के जीआरपी पुलिस और औराई कोतवाली से एसआई रामधनी यादव अपने दल बल के साथ पहुंचे। जहां जीआरपी के लोगों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और बाइक को अपने कब्जे में लिया। बताया जा रहा है कि युवक आर्थिक तंगी से गुजर रहा था, जिसके चलते उसने आत्महत्या कर ली।