{"_id":"6777e6e46635a4ef6903d489","slug":"councilors-opened-bhadohi-accusation-corruption-against-chairman-and-eo-tied-black-bands-demonstration-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही में सभासदों ने खोला मोर्चा : चेयरमैन व ईओ के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप, बांधी काली पट्टी; प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही में सभासदों ने खोला मोर्चा : चेयरमैन व ईओ के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप, बांधी काली पट्टी; प्रदर्शन
Fri, 03 Jan 2025 07:03 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 03 Jan 2025 07:03 PM IST
सार
Bhadohi News : सभासदों ने नगर पंचायत कार्यालय पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। चेतावनी दी है कि जब तक आयुक्त नहीं आएंगे तब तक हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करते सभासद।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भदोही के खमरिया नगर पंचायत में चेयरमैन व ईओ के साथ सभासदों की तनातनी बढ़ने लगी है। सभासदों ने कुछ दिन पहले ही बोर्ड बैठक पारिश्रमिक लौटा दिया था। वहीं, अब नगर पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर सभासदों ने काली पट्टी बांधकर अनिश्चित कालीन प्रदर्शन शुरू कर दिया है। नगर पंचायत कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर रहे सभासदों का कहना है कि उनका प्रदर्शन आयुक्त के हस्पक्षेप तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
सभासदों ने कृष्णकांत मौर्य ने बताया कि नगर पंचायत कार्यालय में जमकर भ्रष्टाचार चल रहा है। फर्जी प्रस्ताव तैयार कराकर गुणवत्ता विहिन कार्य किया जा रहा है। इसको लेकर दर्जनों बार शिकायत दर्ज कराया गया, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
कई बार अनैतिक कार्यों को लेकर सभासदों ने बोर्ड की बैठक का बहिष्कार भी किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। शिकायत करने पर ईओ द्वारा दुर्व्यवहार किया जा रहा है।
विज्ञापन
कहा कि नगर के 10 सभासदों ने नगर पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर अब से हर दिन सुबह 10 से तीन बजे तक नगर पंचायत कार्यालय पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। जब तक उनकी मांगों की सुनवाई नहीं होगी। उनका आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर शरत कुमार, माहताब, सुभाष चंद, कुसुम देवी, विजय कुमार, संजय कुमार, कमल कुमार, चिंता व निशा समेत अन्य रहे।