फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Council schools will be decorated, flowers will be showered to welcome

Bhadohi News: सजेंगे परिषदीय विद्यालय, स्वागत में बरसेंगे फूल

Mon, 31 Mar 2025 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Council schools will be decorated, flowers will be showered to welcome
ज्ञानपुर। परिषदीय विद्यालयों में एक अप्रैल से शुरू होने वाले नए सत्र को धूमधाम से मनाया जाएगा। पहले दिन आने वाले बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत होगा और उन पर फूल भी बरसाए जाएंगे। ताकि बच्चे विद्यालय आने के लिए प्रेरित हों। महानिदेशक स्कूल शिक्षा के आदेश को प्रभावी बनाने में शिक्षा विभाग तैयारी में लग गया है। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने सभी विद्यालयों में आयोजन की तैयारी करने का निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन

परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में नए सत्र में शैक्षिक सत्र 2025-26 अधिकाधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है। विशेषकर ऐसे स्कूलों में जहां पिछले सत्र में नामांकन कम रहा है। वहां सभी शिक्षकों से बच्चों का नामांकन करने को कहा गया है। इसी के साथ विद्यालयों के प्रति बच्चों में लगाव पैदा हो, नए सत्र पर विद्यालयों को फूल, पत्तियाें, गुब्बारों व व पेड़-पौधों की झंडियां के जरिए सजाने का निर्देश दिया गया। आकर्षक रंगोली बनाई जाएगी।
विज्ञापन

पहले दिन विद्यालय पहुंचने वाले बच्चों का शिक्षक गेट पर ही तिलक लगाकर व फूल बरसाकर स्वागत करेंगे। साथ ही एक अप्रैल को नए सत्र के पहले दिन प्रत्येक विद्यालयों में मिड-डे मील में हलवा व खीर बनाकर बच्चों को परोसा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षाधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि जिले में संचालित सभी 885 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक व कंपोजिट विद्यालयों में दो चरण में स्कूल चलो अभियान चलाकर बच्चों का नामांकन सुनिश्चित किया जाएगा। पहले चरण में एक से 15 अप्रैल तक तो दूसरे चरण में एक से 15 जुलाई तक अभियान चलेगा। कहा कि सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को महानिदेशक स्कूल शिक्षा की ओर से आए निर्देश के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed