फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Cotton poufs and mats attracted the attention of foreign buyers

Bhadohi News: कॉटन के पूफ और चटाइयाें ने खींचा विदेशी खरीदारों का ध्यान

Mon, 13 Oct 2025 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Cotton poufs and mats attracted the attention of foreign buyers
एक्सपो में एक स्टाल पर पूफ की वेरायटियों का अवलोकन करता बायर। संवाद
भदोही। अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले में आयातक आकर्षक कालीनों के साथ कॉटन और जूट के उत्पादों की ओर भी आकर्षित हो रहे हैं। कालीन मेले के दूसरे दिन रविवार को कॉटन के बने पूफ और चटाइयां विदेशी आयातकों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। आयातक जहां सस्ते कालीनों के प्रति आकर्षित रहे, वहीं विभिन्न स्टॉलों पर लगे पूफ (स्टूल) और जूट की चटाइयां भी देखीं। रग्स बाई एआरएस के स्टाॅल पर कालीनों के अलावा भारी मात्रा में पूफ, (स्टूल जैसा हस्तशिल्प उत्पाद), कुशन और जूट की चटाइयां देखने बड़ी संख्या में आयातक पहुंचे। हाथ से बने पूफ, कुशन और क्रोशेट की खूबसूरती देखकर खरीदार फिदा थे। इसकी दो दर्जन से अधिक वेरायटी के बारे में आयातक पूछताछ करते नजर आए। ये मुख्यतः कॉटन, जूट के होते हैं लेकिन भदोही के उत्पादक जिस धागे में मांग हो अर्थात वुलेन, पाॅलिएस्टर में भी बनाकर तैयार कर देते हैं। कंपनी के महाप्रबंधक शम्स गुलरेज अब्बास ने बताया कि ये बहुत सस्ते हैं और यूरोपीय समुदाय मे यह खासा प्रचलित है। वे अपने सोफे को सजाने या कालीन बिछे फर्श पर रखकर बैठने में इस्तेमाल करते हैं। बताया कि धीरे-धीरे इसकी मांग अमेरिका और अन्य देशों में भी बढ़ रही है। बताया कि सस्ते होने से इनकी डिमांड दिन-ब-दिन बढ़ रही है। बताया कि इनकी कीमत 1500 रुपये प्रति से शुरू होकर तीन हजार तक होती है। कार्पेट फेयर में पूफ जैसे उत्पादों के स्टाल ज्यादा नहीं थे लेकिन दुनियाभर में आर्थिक मंदी को देखते हुए सस्ते आइटम बनाने की चाह में बनाने वालों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed