फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   coronavirus update of Bhadohi corona positive news

Corona in Bhadohi: 10 और मिले पॉजिटिव, संख्या पहुंची 1250

Wed, 09 Sep 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
coronavirus update of Bhadohi corona positive news
ज्ञानपुर। भदोही जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को फिर 10 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इसके साथ ही जिले में अब तक संक्रमित मिलने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 1250 हो गई। इनमें 176 एक्टिव मरीज हैं। संक्रमित मिले मरीजों में रयां और नवधन गांवों के दो-दो मरीज शामिल हैं। इसके अलावा भदोही कोतवाली के एक पुलिसकर्मी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

भदोही जिले में कोरोना का पहला संक्रमित मरीज 10 अप्रैल को मिला था। इसके बाद तकरीबन 20 दिन तक शांति रही, लेकिन इसके बाद दूसरा मरीज औराई क्षेत्र के एक गांव में सामने आया। फिर क्या था, एक-एक कर मरीजों के मिलने का सिलसिला चल पड़ा। पिछले ढाई महीने से एक भी दिन ऐसा नहीं गुजरा, जिस दिन कोरोना संक्रमित मरीज सामने न आए हों। बुधवार को 10 कोरोना पॉजिटिव फिर मिले। जांच रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग के कोविड-19 पोर्टल पर आई तो जिले के कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1250 पहुंच गया था। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक भदोही कोतवाली का एक पुलिसकर्मी, नवधन गांव निवासी दो युवक, कारीगांव की 40 वर्षीय महिला, रयां गांव निवासी एक महिला और एक युवक, घमहापुर के अधेड़, रजपुरा फेज-1 कॉलोनी का युवक, मेजवा और नीबी बौरीबोझ गांव निवासी दो महिलाओं समेत 10 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। गौरतलब है कि जिले में अब तक 19 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। संबंधित गांवों में चिकित्सकीय राहत कार्य शुरू करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिला प्रशासन से गांवों और बस्तियों को सील कराने की मांग की। उधर जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि संक्रमित मिले मरीजों को जरूरत के मुताबिक अस्पताल और होम आइसोलेशन में रखने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

1037 ने दी महामारी को मात
ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते दायरे के बीच महामारी को मात देने वालों की तादाद भी बढ़ती जा रही है। भदोही जिले में अब तक 1037 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौट चुके हैं। बुधवार को 30 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इनमें होम आइसोलेशन में शामिल मरीज भी शामिल हैं। गौरतलब है कि जिले में अब तक 31971 संदिग्ध लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। इनमें से 31119 लोगों की जांच रिपोर्ट विभाग को मिल चुकी है। बुधवार को 403 सैंपल एकत्र कर जांच के लिए भेजे गए। हालांकि 852 जांच रिपोर्ट का अब भी इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed