फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Coronavirus crisis bad impact on carpet industry of bhadohi carpet worth crores dumped due to China arbitrarily exporters pleaded with modi government

कोरोना महामारी कालीन उद्योग पर भारी: चीन की मनमानी से करोड़ों के माल डंप, निर्यातकों ने लगाई सरकार से गुहार

Sun, 18 Jul 2021 09:22 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 18 Jul 2021 09:22 PM IST
सार

कालीन उद्योग के सामने नई समस्या यह आ रही विदेशों को माल भेजने के लिए कंटेनर नहीं मिल रहे हैं। कालीन निर्यातकों ने बताया कि इसमें चीन मनमानी कर कर रहा है। चीन ने वेसल भाड़ा तीन गुना तक बढ़ा दिया है। 

विज्ञापन
Coronavirus crisis bad impact on carpet industry of bhadohi  carpet worth crores dumped due to China arbitrarily exporters pleaded with modi government
भदोही के कालीन निर्यातक परेशान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना महामारी कालीन उद्योग पर भारी पड़ रहा है। एक ओर जहां दो वर्ष से भारत में अंतरराष्ट्रीय मेलों का आयोजन नहीं हो सका है। वहीं विदेशों में होने वाले प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मेले भी प्रभावित हुए हैं। अब नई समस्या यह आ रही विदेशों को माल भेजने के लिए कंटेनर नहीं मिल रहे हैं। जो वेसल ऑपरेटर माल उठा भी रहे हैं वो दो से तीन गुना तक कीमत वसूल रहे हैं। कालीन निर्यातकों ने केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय, वाणिज्य मंत्रालय से पहल करने की मांग की है।

विज्ञापन


कोरोना काल से पहले अमरीका के लास एंजेल्स या न्यूयॉर्क के लिए 40 फीट के एक कंटेनर का भाड़ा चार  हजार डॉलर था। आज वही आठ हजार से 10 हजार डॉलर तक वसूला जा रहा है। वेसल ऑपरेटर ऊंची कीमत में माल उठा भी रहे हैं तो इसके लिए काफी लंबा इंतजार भी करा रहे हैं। इससे निर्यातकों की नींद उड़ गई है। इस बारे में कालीन निर्यातकों ने बताया कि इसमें चीन मनमानी कर कर रहा है।
विज्ञापन


चीन ने वेसल भाड़ा तीन गुना तक बढ़ा दिया है। इसके अलावा एक और समस्या यह है चीन से भारत का आयात घटता जा रहा है जिससे चीन से काफी कम संख्या में कंटेनर भारत पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक शिपिंग व्यवसायी ने तो बताया कि  वेसल आपरेटर्स विदेशी हैं। वे बढ़ी कीमत मिलने पर भी समय से माल नहीं उठा रहे हैं। माल उठवाने में चीन को प्राथमिकता दे रहे हैं। यहां तक की खाली कंटेनरों को चीन भेज दे रहे हैं।

ऑल इंडिया कारपेट मैनुफैक्चरर्स एसोसिएशन (एकमा) के पूर्व मानद सचिव पीयूष बरनवाल ने बताया कि एक प्रकार से देखा जाए तो वेसल आपरेटर्स ब्लैक मार्केटिंग कर रहे हैं। हमारा माल कई कई दिनों तक पड़ा है उसके लिए कंटेनर नहीं मिल रहा है और जो तीन गुना कीमत दे रहा है उसको प्राथमिकता दे रहे हैं।

ऐसी स्थिति में भारी मात्रा में माल बंदरगाहों पर कंटेनरों की उपलब्धता का इंतजार कर रहे हैं। प्रमुख कालीन निर्यातक आलोक बरनवाल ने कहा कि इसमें भारत सरकार वाणिज्य तथा कपड़ा मंत्रालय को तत्काल हस्तक्षेप करना होगा। नहीं तो हमारे माल पोर्ट पर डंप रहेंगे जिससे भविष्य में भारतीय कालीन निर्यात को नुकसान होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed