फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Corona Warriors Honor

कोरोना योद्धाओं का सम्मान: सफाईकर्मियों को पहनाई फूलों की माला और पुष्प वर्षा कर हुआ स्वागत

Wed, 06 May 2020 09:09 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 06 May 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Corona Warriors Honor
लोहराना गली में पालिका के सफाई कर्मियों को सम्मानित करते लोग - फोटो : BHADOHI

भदोही जिले के नगर के लोहराना गली में बुधवार को पालिका के सफाईकर्मचारियों को माला पहनाकर और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। पुष्प वर्षा करने वाली महिलाओं का कहना है कि उन्होंने दिन रात काम कर रहे कर्मियों के प्रति आभार जताया।

विज्ञापन

स्वागत करने वाले कमला शंकर विश्वकर्मा, अरुण जायसवाल बबलू, विनीत बरनवाल, सभासद गिरधारी जायसवाल ने सफाई कर्मियों को माला पहनाकर उनका सम्मान किया। कहा कि आप हैं तो कोरोना के खिलाफ संघर्ष जारी है।
विज्ञापन



इस दौरान कर्मियों को कोरोना योद्धा की संज्ञा दी गई। जिस समय योद्धाओं को सम्मानित किया जा रहा था। उसी समय छत पर से महिलाओं ने उन पर फूल बरसाए।

इस दौरान लोगों ने चिकित्सकों, पुलिस कर्मियों को भी नायक और योद्धा बताया गया। सम्मानित करने वालों में बसंत जायसवाल, कमला शंकर विश्वकर्मा, विनय विश्वकर्मा, गिरजा, अरुण, उमेश, शोभनाथ, राधेश्याम विश्वकर्मा, त्रिभुवन, प्रभात विश्वकर्मा, विजय, भरत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed