फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Corona warrior became half the population

कोरोना योद्धा बनी आधी आबादी

Fri, 10 Apr 2020 04:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 04:39 PM IST
विज्ञापन
Corona warrior became half the population
भदोही जिले के अछवर गांव में मॉस्क तैयार करतीं महिलाएं। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर (भदोही)। कोरोना के खिलाफ जंग में हर कोई सामर्थ्य के हिसाब से मन लगाकर जुटा है। इसमें महिलाएं भी पीछे नहीं हैं। जरूरतमंदों तक अच्छी क्वालिटी का मॉस्क पहुंचे, इसके लिए अछवर गांव में गठित कोविड-19 टीम की महिलाएं खादी का मॉस्क बना रही हैं। गेहूं की कटाई जैसे महत्वपूर्ण काम को छोड़कर दिनभर मॉस्क बनाने में जुटी हैं।
विज्ञापन

कोरोना जैसी महामारी से पूरा विश्व परेशान है। 21 दिनों तक देश में भी लॉकडाउन है। इस दौरान हर कोई जरूरत के हिसाब से गरीबों को मॉस्क, राशन समेत अन्य सुविधाएं पहुंचा रहा है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई मेें अछवर गांव में प्रधानपति अरुण मौर्य की अध्यक्षता में कोविड-19 टीम गठित की गई, जो लगातार गरीब बस्तियों में राशन पहुंचाने, सरकार से मिलने वाली मदद देने में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। अब कोविड-19 टीम की सदस्य ग्राम प्रधान कमला देवी मौर्य, कंसा देवी, बिंदू देवी, शारदा देवी, कंचन मौर्य, संजू प्रजापति और सविता गुप्ता पांच हजार खादी के मॉस्क बनाने में जुटी हैं। बृहस्पतिवार से शुरू हुए मिशन में अब तक 200 के करीब मॉस्क बन चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed