{"_id":"5e8a0a608ebc3e72b0243ca2","slug":"corona-war-every-house-burns-with-hope-bhadohi-news-vns519161925","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जंग: हर घर जले उम्मीद के दीये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से जंग: हर घर जले उम्मीद के दीये
विज्ञापन
अभोली के रोही में पीएम के आह्वान पर दीपदान करते ग्रामीण।
- फोटो : BHADOHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर (भदोही)। विश्वभर में महामारी का रूप धारण कर चुके कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में कालीन नगरी के लोगों ने एकजुटता का संदेश दिया। जैसे ही घड़ी की सुई नौ पर पहुंची लोग घरों के बालकनी और छतों पर पहुंच गए। किसी के हाथ में मोमबत्ती जली तो किसी ने उम्मीदों का दीया जलाया।
कोरोना वायरस को लेकर कई देशों में त्राहिमाम की स्थिति बनी हुई है। कोरोना से बचाव को लेकर देश में भी 12 दिनों से लॉकडाउन है। दो दिन पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो संदेश के माध्यम से पांच अप्रैल को रात नौ बजे कोरोना जैसे अंधेरे को उम्मीद के उजाले से नष्ट करने के लिए प्रेरित किया था। रविवार को रात आठ बजे के बाद से ही लोग छतों और बालकनी में खड़े होकर नौ बजने का इंतजार करने लगे। जैसे ही नौ बजे समाज के हर वर्ग के लोगों ने दीप जलाकर कोरोना को हराने के लिए एकता का संकल्प लिया।
ज्ञानपुर नगर के पुरानी बाजार, पुरान देहाती, बालीपुर, प्रोफेसर कॉलोनी, गोपीगंज के विभिन्न मोहल्ले, बाबूसराय, भदोही, ऊंज, सुरियावां, चौरी, मोढ़, औराई, महराजगंज बाजार संग ग्रामीण अंचलो में भी लोगों ने दिये, मोमबत्ती और टार्च जलाया। दीपदान को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिखा। क्या बच्चे, क्या बूढ़े, महिलाएं तक छतों पर पहुंचकर दीप जलाने में पीछे नहीं रहीं।
विज्ञापन
दीपावली जैसा दिखा नजारा
ज्ञानपुर। कोरोना के खिलाफ एकजुटता संदेश को लेकर रविवार को रात नौ बजे जैसे ही घरों के छतों और बालकनी में दीये जले तो ऐसा लगा जैसे सात माह पहले ही दीपावली आ गई। छतों पर दीपदान करते समय लोग काफी उत्साहित दिखे।