फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Corona-infected CHC's LT died.

कोरोना संक्रमित सीएचसी के एलटी की मौत

Thu, 22 Apr 2021 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Corona-infected CHC's LT died.
ज्ञानपुर। जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति गंभीर होती जा रही है। बृहस्पतिवार को सीएचसी के कोरोना संक्रमित एक एलटी (लैब टेक्नीशियन) की वाराणसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। उधर, सीडीओ समेत 224 नए संक्रमित मिले हैं। नए मरीजों से संक्रमित लोगों की संख्या 4261 पहुंच गई है, जबकि एक्टिव केस 1503 हो गए हैं।
विज्ञापन

कालीन नगरी में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। अप्रैल माह के शुरूआत से संक्रमितों के मिलने का सिलसिला तेज होता जा रहा है। बता दें, 10 अप्रैल के बाद से हर रोज औसतन 100 से लेकर 200 तक की संख्या में मरीज मिल रहे हैं। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को सुबह एक सीएचसी में एलटी पद पर तैनात कोरोना संक्रमित की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह गत दिनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उनका उपचार वाराणसी में चल रहा था। स्वास्थ्य विभाग की आई रिपोर्ट में मुख्य विकास अधिकारी भदोही भानु प्रताप सिंह समेत 224 नए मरीज मिले हैं। सप्ताह भर पूर्व सबसे अधिक 241 संक्रमित मिले थे और बृहस्पतिवार को दूसरी बार दो सौ अधिक कुल 224 संक्रमित मरीज मिले। नए संक्रमितों में औराई, सुरियावां सीएचसी के चार स्वास्थ्यकर्मी, तीन बैंककर्मी, ज्ञानपुर नगर में छह, गोपीगंज नगर में आठ, जोगनिका गांव में तीन, बेरवा पहाड़पुर में दो, सुरियावां में छह, भदोही नगर में 15 समेत अलग-अलग क्षेत्रों में के हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब तक कुल 4261 संक्रमित मिल चुके हैं। जिनमें 2706 स्वस्थ हो चुके हैं। 93 मरीज बृहस्पतिवार को कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए। इस संबंध में सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि संक्रमितों को होम आइसोलेशन की सुविधा दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी जरूरी दवाएं संक्रमितों तक पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed