फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Corona in Bhadohi 32 new positives including two railway employees found

Corona in Bhadohi: दो रेलवे कर्मचारी समेत 32 नए पॉजिटिव मिले

Thu, 03 Sep 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Corona in Bhadohi 32 new positives including two railway employees found
जिला अस्पताल ज्ञानपुर में कोरोना जांच करता चिकित्सक। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। कोरोना महामारी का संक्रमण कालीन नगरी में बेकाबू होता जा रहा है। ढाई महीने से प्रतिदिन कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बृहस्पतिवार को दो रेलवे कर्मी समेत 32 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब तक 1152 मरीज संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 18 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि सक्रिय मरीज 172 हैं। मरीजों की बढ़ती तादाद से लोग सहमे हुए हैं। राहत वाली बात यह है कि स्वस्थ होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस का संक्रमण जिले में थम नहीं रहा है। आए दिन 10-15 से लेकर 30-40 संक्रमित मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की आई रिपोर्ट में 32 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें भदोही नगर के सिविल लाइन में दंपति समेत चार, कुढ़वा में युवक, सुरियावां स्टेशन के दो रेलकर्मी, अभोली के आनापुर में वृद्ध समेत 12, सिविल कोर्ट ज्ञानपुर में अधिवक्ता, भदोही स्टेशन के समीप युवक, इटहरा में युवक, सदौपुर में वृद्ध, पाली ज्ञानपुर में अधेड़, घमहापुर में युवक, नेवादाकला में युवक और रैमलपुर में युवक संक्रमित मिले। रामचंद्रपुर में महिला समेत सात की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। आनापुर में एक साथ 12 संक्रमित मिलने से गांव में खलबली मच गई। गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी बस्ती का सर्वे कर सैंपल लेगी। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े पर गौर करें तो 29 हजार 558 संदिग्धों का सैंपल लिया गया, जिसमेें 28 हजार 792 की रिपोर्ट आ चुकी है। बृहस्पतिवार को आठ मरीज स्वस्थ हुए। कुल 946 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 172 ही एक्टिव है। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि संक्रमितों को होम आइसोलेशन की सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed