फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Corona: Five more patients met, number six hundred

कोरोना: पांच मरीज और मिले, संख्या छह सौ पार

Fri, 31 Jul 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Corona: Five more patients met, number six hundred
ज्ञानपुर। भदोही जिले में कोरोना संक्रमण बदस्तूर जारी है। शु्क्रवार को जिले में कोरोना के पांच नए मरीज फिर सामने आए। इनमें एक बैंक कर्मचारी भी शामिल है। इसके साथ ही जिले में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की तादाद बढ़कर 601 हो गई है। इनमें एक मरीज एमबीएस हॉस्पिटल, एक निजी लैब और तीन लोगों ने एंटीजन लैब में जांच कराई थी।
विज्ञापन

मखमली कालीनों के लिए दुनियाभर में मशहूर भदोही जिले में कोरोना संक्रमण का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 10 दिनों से कोई भी ऐसा दिन नहीं गया, जिस दिन कोरोना संक्रमित मरीज न मिले हों। शुक्रवार को जिले के कोविड-19 पोर्टल पर आई जांच रिपोर्ट में पांच नए पॉजिटिव मरीज जिले के आंकड़े में जुड़ गए। इनमें गोपीगंज के ज्ञानपुर रोड निवासी 52 वर्षीय पुरुष का सैंपल गत 29 जुलाई को लिया गया था। एक निजी लैब में जांच के बाद शुक्रवार को मिली रिपोर्ट में वह पॉजिटिव पाए गए। इसी तरह भदोही नगर के एक बैंक के 30 वर्षीय पुरुष कर्मचारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उनका सैंपल 30 जुलाई को जांच के लिए लिया गया था। गोपीगंज के स्टेशन रोड निवासी 36 वर्षीय पुरुष, नई बाजार के 43 वर्षीय और मेन रोड भदोही के 30 वर्षीय पुरुष की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है। शुक्रवार को लिए गए सैंपल की एंटीजन किट से जांच में उक्त तीनों लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शुक्रवार को पॉजिटिव मिले सभी पांचों लोगों को होम क्वारंटीन रहने की हिदायत दी गई थी। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह के मुताबिक संक्रमित मिले मरीजों को भदोही नगर के कारपेट एक्सपो मार्ट में बनाए गए कोविड अस्पताल में आइसोलेट कराया जा रहा है। इनके संपर्क में आए लोगों को भी जांच करा लेनी चाहिए।
विज्ञापन

317 एक्टिव मरीज, चिंता बढ़ी
ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमण का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। पिछले दो दिनों से एक भी मरीज डिस्चार्ज नहीं हुए। मौजूदा समय में 317 मरीज एक्टिव हैं, जो प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के लिए एक चुनौती मानी जा रही है। सक्रिय मरीजों में 70 एक्सपो मार्ट में भर्ती हैं। इसके अलावा तीन मरीज पीजीआई लखनऊ, एक जौनपुर, आठ प्रयागराज, एक हैदराबाद, तीन वाराणसी, एक अयोध्या, एक कानपुर, एक मुंबई, दो मिर्जापुर में भर्ती हैं। 14 मरीज लापता हैं, जिनको स्वास्थ्य विभाग अब तक ट्रेस नहीं कर पाया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 207 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। उनकी देखरेख घर पर ही हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पांच कंटेनमेंट जोन और बढ़े, अब 229
ज्ञानपुर। कोरोना का कहर किस कदर बढ़ रहा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि तीन दिन में जिले में 27 नए कंटेनमेंट जोन बन गए। 24 घंटे के अंदर पांच कंटेनमेंट जोन बढ़ गए। अब तक जिले में कुल 229 कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं। इनमें 103 एक्टिव जोन हैं। यानी कि जिले के 103 स्थानों पर वायरस की संवेदनशीलता बरकरार है। स्वास्थ्य विभशग के मुताबिक 126 जोन ग्रीन जोन में तब्दील हो चुके हैं।

-
753 सैंपल जांच को भेजे, 650 जांच रिपोर्ट मिली
ज्ञानपुर। बढ़ती महामारी के साथ स्वास्थ्य विभाग को जांच की रफ्तार भी बढ़ानी पड़ रही है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने 753 लोगों के स्वैब एकत्र कर जांच के लिए लैब में भेजा। 619 सैंपल नियमित थे, जबकि 134 लोगों के स्वैब पूल के जर िए एकत्र किए गए थे। दूसरी ओर शुक्रवार को जांच के बाद विभाग को 650 रिपोर्ट मिलीं। इनमें पांच लोग पॉजिटिव पाए गए और 645 रिपोर्ट निगेटिव रहीं। गौरतलब है कि भदोही जिले में अब तक 17336 संदिग्ध लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। इनमें से 15087 लोगों की जांच रिपोर्ट आ गई है। 2249 जांच रिपोर्ट अब भी लंबित हैं। इनमें 95 रिपोर्ट ऐसी हैं, जो तीन दिन से अधिक समय से लंबित पड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed