फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Corona Curfew: Silence in the afternoon, morning and evening rush

कोरोना कफ्यू: दोपहर में सन्नाटा, सुबह-शाम भीड़

Tue, 11 May 2021 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Corona Curfew: Silence in the afternoon, morning and evening rush
ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए लागू कोरोना कर्फ्यू का अक्षरश: पालन नहीं हो पा रहा है। जिले के बाजारों में सुबह-शाम दुकानों पर आने वाली भीड़ में सभी गाइडलाइन ध्वस्त हो जाता है। दोपहर में बाजारों में जरूर सन्नाटा पसर जाता है।
विज्ञापन

गोपीगंज और भदोही नगर में समय से पहले ही दुकानें खुल जाती है। कोरोना की दूसरी लहर घातक साबित हो रही है। जिले में हर रोज संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ ही मौत का सिलसिला तेजी से बढ़ रहा है। शासन की ओर से 17 मई तक कोरोना कर्फ्यू लागू किया गया है। जिसका पालन कराने के लिए डीएम आर्यका अखौरी ने पुलिस ओर प्रशासनिक अफसरों को निर्देश देने के साथ ही दुकानदारों को कड़ी हिदायत दी है, लेकिन तीन घंटे की मिलने वाली छूट का दुकानदार जमकर फायदा उठा रहे हैं। खरीदारी करने के लिए आने वाले लोग भी सामाजिक दूरी का पालन नहीं करते। जिससे संक्रमण को रोकना मुश्किल होता प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन

ज्ञानपुर ही नहीं गोपीगंज, भदोही,सुरियावां, चौरी, औराई समेत अन्य क्षेत्र के बाजारों में कमोबेश एक जैसी ही स्थिति दिखती है। लालानगर संवाददाता के अनुसार, कोरोना कर्फ्यू में सुबह सात बजे से 11 बजे तक फल सब्जी दूध एवं किराना की दुकान खोलने का आदेश है, लेकिन गोपीगंज नगर में सभी दुकानें समय से पहले ही खुल जाती है। इसको रोकने के लिए पुलिस के डंडा पटकना पड़ता है। इतना ही नही इन दुकानों की आड़ में हर सामान की दुकान न केवल खुल जाती है बल्कि काफी भीड़ लगी रहती है। दुकानदार के साथ आम जन इसकी परवाह नही कर रहे है। ग्राहक सोशल डिस्टेंश का पालन किये बिना भीड़ लगाए रहते हैं। मॉस्क यदाकदा लोग लगा लेते हैं, लेकिन दुकानों से सेनेटाइजर नदारद रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed