फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Corona appeals for administration's cooperation in conflict

कोरोना से संघर्ष में प्रशासन के सहयोग की अपील

Sun, 03 May 2020 03:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 03:30 PM IST
विज्ञापन
Corona appeals for administration's cooperation in conflict
भदोही। औराई में मिले कोराना पाजिटिव केस से कालीन निर्यातक सहम गए हैं। उनका कहना है कि यदि लोग गंभीर नहीं हुए और प्रशासन के दिशानिर्देशों के पालन में गंभीरता नहीं बरती तो स्थिति उल्टा पड़ सकता है। यही कारण है कि एक ओर जहां कालीन निर्यातक पिछले दिनों काम करने के लिए मिले छूट पर जहां जिला प्रशासन की सराहना कर रहे हैं तो दूसरी ओर कारखाना संचालकों से कोरोना को भगाने के लिए हर इंतजाम करने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन

यह खुशी की बात है कि डीएम राजेंद्र प्रसाद ने कालीन व्यवसायियों विशेषकर बुनकरों की व्यथा को समझा और काम करने की अनुमति दी। लेकिन औराई का केस हतोत्साहित करने वाला है। बेहतर तो यही होगा सभी कालीन निर्माता और निर्यातक स्थिति को समझें और लोगों को प्रेरित करें। -शमीम अंसारी, पूर्व कोषाध्यक्ष एकमा
विज्ञापन

हमें बाहर से आने वालों पर विशेष ध्यान रखते हुए ऐसे लोगों को सीधे स्वैब जांच कराने के लिए प्रेरित करना होगा। भदोही में जो केस आएंगे सभी गैर प्रांतों से आयात होकर आएंगे। अत: ऐसे लोगों से हम लोगों को सतर्क रहते हुए औरों को भी सतर्क करने को जागरूक करना होगा।-इम्तियाज अंसारी, कालीन निर्यातक
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी मुश्किलों से कालीन उत्पादन शुरू हो पाया है। इसके लिए जिला प्रशासन ने दूरदर्शिता दिखाई है। इससे हजारों मजदूरों को लाभ होगा। लेकिन हमारे स्तर से भी कोरोना वायरस को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। जिला प्रशासन का सहयोग करना कालीन निर्यातकों का कर्तव्य है। -रूपेश बरनवाल, कालीन निर्यातक

कालीन उत्पादन बड़ी मुश्किल से शुरू हो सका है। लेकिन शुक्रवार को औराई में ताजा केस मिलने से काले बादल दिखाई पड़ने लगे हैं। कोरोना पर रोक के लिए सभी कालीन कारखाना संचालक और निर्यातकों को आगे आकर लोगों को जागरूक करते हुए लोगों को उत्साहित करना होगा। -जाबिर बाबू अंसारी, निर्यातक (फोटो-56)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed