{"_id":"6a5698c3a0bd8d0ce0056c32","slug":"coordinated-efforts-essential-to-eliminate-malnutrition-dinesh-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-145770-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपोषण समाप्त करने के लिए समन्वित प्रयास जरूरी : दिनेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपोषण समाप्त करने के लिए समन्वित प्रयास जरूरी : दिनेश
विज्ञापन
ब्लॉक सभागार में बाल विकास परियोजना के ''''संभव अभियान'''' के तहत जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कुपोषण के रोकथाम, मातृ व शिशु स्वास्थ्य में सुधार के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों पर सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि डीपीओ दिनेश मिश्रा ने कहा कि कुपोषण को जड़ से समाप्त करने के लिए सभी विभागों की तरफ से समन्वित प्रयास जरूरी है।
उन्होंने गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं छह वर्ष तक के बच्चों को शासन की योजनाओं का समयबद्ध लाभ दिलाने व नियमित निगरानी का निर्देश दिया। सीडीपीओ अरविंद ने अभियान के उद्देश्यों एवं कार्ययोजना की जानकारी दी। इस दौरान अभियान में हुई प्रगति की समीक्षा की गई। अंत में अभियान को सफल बनाने के लिए सामूहिक संकल्प लिया गया।
बैठक में डीसी शिवकुमार, सुपरवाइजर रीनू, मंजू, उर्मिला, पूनम एवं रजनी, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अंकित सिंह, वीरेन्द्र, सुमन लता मिश्रा, जय देवी बिंद आदि रहीं।