फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Controversy over the Peerkhanpur madrassa management committee

पीरखांपुर मदरसे प्रबंध समिति के विवाद का पटाक्षेप

Thu, 10 Feb 2022 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
Controversy over the Peerkhanpur madrassa management committee
नगर के पीरखांपुर स्थित मदरसा अरबिया मदीनतुल इल्म के प्रबंध समिति के विवाद का पटाक्षेप हो गया है। 27 जनवरी को निबंधक फर्म्स सोसाईटीज एंड चिट्स वाराणसी द्वारा उन्हें विधिमान्य प्रबंधक मान लिए जाने के आदेश के बाद बुधवार को जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विनोद कुमार जायसवाल ने उनके हस्ताक्षर प्रमाणित कर दिए।
विज्ञापन

मदरसे के प्रबंध समिति का विवाद वर्षों से चल रहा था। नायब सेक्रेट्री इफ्तेखार फरहत ने प्रबंध समिति के मामले में 27 जनवरी के निबंधक के आदेश को जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को उपलब्ध कराते हुए तौकीर अहमद अंसारी के हस्ताक्षर प्रमाणित करने की मांग की थी। इस पर अल्पसंख्यक अधिकारी ने तौकीर अहमद अंसारी को अपने कार्यालय बुलाया था। प्रबंधक बुधवार को अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय पहुंचे। वहां जिला अल्पसंख्यक अधिकारी ने उनके हस्ताक्षर प्रमाणित किए। हस्ताक्षर प्रमाणित करने के आदेश में उन्होंने लिखा कि सहायक निबंधक फर्म्स सोसाईटीज एंड चिट्स वाराणसी द्वारा उपलब्ध कराए गए वर्ष 2021-22 की प्रमाणित सूची के आधार पर तौकीर अहमद अंसारी का प्रबंधक के रूप में हस्ताक्षर प्रमाणित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed