{"_id":"66e33a9baf4deef434028414","slug":"contract-for-steamer-in-ganga-but-overloaded-boat-running-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-116582-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: गंगा में स्टीमर का ठेका, पर चल रही ओवरलोड नाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: गंगा में स्टीमर का ठेका, पर चल रही ओवरलोड नाव
विज्ञापन
सीतामढ़ी। जिले के गंगा घाटों पर ओवरलोड नावों का संचालन किया जा रहा है। जिससे दुर्घटना की आशंका है। अफसरों की लापरवाही से संचालक लोगों के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं। सीतामढ़ी और धनतुलसी गंगा घाट पर 15 से 20 की क्षमता वाली नाव पर 35 से 40 लोगों को बैठाया जा रहा है।
सीतामढ़ी में गंगा में स्ट्रीमर चलाने का ठेका हुआ है, लेकिन ठेकेदार स्टीमर की जगह छोटी नौका का संचालन करा रहा है। पीपापुल वाले गंगा घाटों पर लोगों की सुविधा और गंगा में किसी प्रकार की नाव दुर्घटना न हो इसके लिए सरकार ने स्ट्रीमर चलाने की सुविधा देती है, लेकिन लोक निर्माण विभाग मिर्जापुर की मौन सहमति से स्टीमर संचालन कराने वाले ठेकेदार की ओर से मनमानी तरीके से छोटी नौका चलवाया जा रहा है।
गंगा में भी इस समय लगभग बाढ़ की ही स्थिति बनी हुई है। ठेकेदार पर न शासन का दवाब है न सरकार के नियम कायदे की परवाह। यही हाल धनतुलसी गंगा घाट पर भी देखने को मिल रहा है। मिर्जापुर के अवर अभियंता बीसी राम ने कहा कि घाट पर एक स्टीमर के साथ एक छोटी नौका चलाने का ठेका है। अगर स्टीमर नहीं चल रही है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
दो साल पहले आठ लोगों की चली गई थी जान
सीतामढ़ी। मिश्रपुर सीतामढ़ी गंगा घाट में लगभग दो वर्ष पूर्व नौका दुर्घटना में आठ लोगों की जान चली गई थी। तभी से जिला प्रशासन गंगा में नाव संचालन को लेकर सतर्क रहता है। इस घाट पर पीपा पुल बनने के बाद नौका का संचालन पीडब्ल्यूडी मिर्जापुर के माध्यम से होता है। पीपा पुल वाले घाटों पर सरकार यात्रियों को निःशुल्क नौका संचालन की व्यवस्था देती है। पीपा पुल वाले गंगा घाटों पर स्टीमर के साथ एक छोटी नौका चलाने का ठेका देती है। लेकिन ठेकेदार पैसा बचाने के चक्कर मे स्टीमर की जगह छोटी नौका का संचालन करता है जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।