{"_id":"69186505fa8b9d1d1d0f4cea","slug":"container-burns-to-ashes-driver-and-helper-jump-to-save-their-lives-in-bhadohi-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर हादसा: धू-धू कर जला कंटेनर, चालक और खलासी ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर हादसा: धू-धू कर जला कंटेनर, चालक और खलासी ने कूदकर बचाई जान
Sat, 15 Nov 2025 05:04 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 15 Nov 2025 05:04 PM IST
सार
Bhadohi News: वाराणसी-प्रयागराज सिक्सलेन पर बाबूसराय बाजार में शनिवार को अचानक कंटेनर के केबिन में चिंगारी उठने के बाद आग लग गई। इस बीच चालक और खलासी ने कूदकर जान बचाई।
विज्ञापन
कंटेनर में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी-प्रयागराज सिक्सलेन के बाबूसराय बाजार में शनिवार को शॉर्ट सर्किट से एक कंटेनर में आग लग गई। देखते ही देखते पूरा कंटेनर धू-धूकर जल गया। इससे क्षेत्र में खलबली मच गई। चालक जयकरण और खलासी शिवकरण निवासी थरियांव ने कूदकर जान बचाई।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने सबमर्सिबल पंप आदि से आग को बुझाने का प्रयास किया। करीब आधे घंटे बाद पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग को बुझाया, लेकिन तब तक कंटेनर पूरी तरह जल चुका था। कंटेनर वाराणसी से सूरत जा रहा था। चालक ने बताया कि केबिन से अचानक चिंगारी निकली और देखते ही देखते कंटेनर जलने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन