फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Construction of Teela Ghat Pipa Bridge hanging in the balance

अधर में लटका टेला घाट पीपा पुल का निर्माण

Fri, 20 Nov 2020 06:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 06:29 PM IST
विज्ञापन
Construction of Teela Ghat Pipa Bridge hanging in the balance
डीघ के टेला घाट पर अर्द्धनिर्मित पीपापुल। - फोटो : BHADOHI
वहिदानगर। जिले के पश्चिमी छोर पर स्थित अंतिम गांव करवधिया से सटे टेला गंगा घाट पर पीपा पुल का निर्माण अधर में लटक गया है। न चाहकर भी गंगा आरपार की यात्रा लोग स्टीमर से करने के लिए विवश हैं।
विज्ञापन

यात्री आफताब आलम, सरफराज आलम, मनोज सिंह, प्रयांक सिंह, रामदुलार, बृजमोहन आदि ने कहा कि टेला घाट सीधे प्रयागराज जिले के मदरा घाट को जोड़ता है। इन दिनों शादी-विवाह का दौर तेज होने से यात्री शार्टकट का रास्ता अपना कर उसी घाट से रामनगर, अमिलहरा, मांडा, नैनी सहित मध्यप्रदेश तक की यात्रा करने के लिए पहुंचते हैं। इतना ही नहीं छात्र-छात्राएं, दूध, सब्जी के व्यापारी पुल बनने पर आवागमन जारी रखते हैं। मदरा घाट की ओर से पीपे तो लग गए लेकिन टेला घाट को जोड़ने के लिए अभी तक पांच-छह पीपे लगाने से लोक निर्माण विभाग आनाकानी कर रहा है। पुल पर पीपे की कमी कारण ही घाट तक पहुंचने वाले रास्ते का भी सुधार नहीं कराया जा रहा है जिससे बाइक, साइकिल, पैदल पहुंचने वालों को किसी भी समय अनहोनी का भय लगा रहता है। यदि पीपे को लगाकर विभाग पुल को चालू करा दिया जाए तो स्टीमर पर ओवरलोड की यात्रा से मुक्ति मिलेगी यात्रा करने वालों की समस्या का समाधान हो जाएगा। जेई प्रयागराज जयकेश्वर पाल ने कहा कि मामला संज्ञान में है पीपा लगाने का कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed