फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Construction of overbridge started at Kandhiya gate

Bhadohi News: कंधिया फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण शुरू

Tue, 27 Aug 2024 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Construction of overbridge started at Kandhiya gate
चौरी। भदोही-वाराणसी मार्ग पर कंधिया रेलवे फाटक पर मानचित्र को लेकर रेलवे और एनएचएआई के बीच दो साल से चल रहा विवाद समाप्त हो गया। रेलवे ने अपने हिस्से का काम शुरू कर दिया। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। ओवरब्रिज का निर्माण होने से लोगों को जाम से मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन

भदोही- वाराणसी मार्ग पर इकलौते कंधिया रेलवे फाटक पर लंबे समय से राहगीर जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। दो साल पहले राज्य सेतु निगम ने वाराणसी से मछलीशहर हाइवे का निर्माण शुरू किया। रेलवे ने फाटक पर ब्रिज बनने के लिए चार पिलर भी लगा दिए।
विज्ञापन

एनएचएआई ब्रिज का मानचित्र अपने हिसाब से बनाना चाहता था, जबकि रेलवे इसको लेकर तैयार नहीं हुआ। जिसको लेकर मामला फंस गया। करीब 15 फीसदी काम होने के बाद दो साल से काम जस का तस ठप रहा। लंबे समय तक रेल मंत्रलाय और नेशनल हाइवे के बीच अवरोध की स्थिति बनी रही। अब अवरोध समाप्त होते ही निर्माण कार्य शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रिज का तीस फीसदी हिस्से का निर्माण कार्य रेलवे जबकि शेष कार्य नेशनल हाइवे कराएगी। बताते चलें कि 650 करोड़ की लागत से बनने वाले वाराणसी मछलीशहर हाइवे प्रोजेक्ट का कंधिया ब्रिज एक हिस्सा है। 86 किलोमीटर का यह हाइवे 35 किलोमीटर भदोही जनपद से होकर गुजरेगा। जिसमें 51 गांव के करीब 2400 किसानों से 106 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की गई है।
रूट डायवर्जन से फिर बढ़ेगी परेशानी
चौरी। कंधिया रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण शुरू होने से एक बार फिर राहगीरों को आवागमन के लिए परेशानी उठानी पड़ सकती है। 2022 में निर्माण शुरू होने के बाद प्रशासन ने भदोही-वाराणसी मार्ग पर रूट डायवर्जन किया था। कहा जा रहा है कि जिन सड़कों से रूट डायवर्जन हो सकता है वह जर्जर हालात में हैं। इसलिए प्रशासन रूट डायवर्जन से पहले जर्जर सड़कों पर भी ध्यान दें। ग्रामीण बृजराज सूबे, अजय दुबे, राजीव सिंह, प्रमोद सिंह ने कहा कि बरदहा-मई मार्ग हो या फिर कंधिया- मई मार्ग दोनों पर जगह-जगह गड्ढे हैं। इससे रूट डायवर्ट होने पर यात्रियों को काफी दिक्कत उठानी पड़ेगी।

मछलीशहर-भदोही हाईवे का निर्माण तेजी से जारी है। इस कड़ी में कंधिया फाटक पर पुल का निर्माण भी शुरू हुआ है। रेलवे ने अपने हिस्से का काम शुरू करा दिया है। - मृत्युजंय सिंह, अधिशासी अभियंता, हाईवे प्राधिकरण, वाराणसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed