{"_id":"6692e3342eb26605980c2ec9","slug":"construction-of-critical-care-unit-is-going-on-under-high-tension-wire-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-114224-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: हाईटेंशन तार के नीचे चल रहा क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: हाईटेंशन तार के नीचे चल रहा क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के सौ बेड के अस्पताल में चल रहे क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण खतरे के बीच हो रहा है। यूनिट के फाउंडेशन के निर्माण कार्य तेजी से जारी है। करीब 14 मरीज वहां काम कर रहे हैं, लेकिन यूनिट के ऊपर से ही हाईटेंशन तार गुजरा हुआ है। जिससे खतरे की आशंका बनी है। शिलान्यास के दौरान ही कार्यदायी संस्था की ओर से सौंपे गए पत्रक के बाद भी अब तक हाईटेंशन तार को शिफ्ट नहीं किया गया है।
सौ बेड के अस्पताल परिसर में 50 बेड के क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण 18 करोड़ से किया जा रहा है। यूनिट के निर्माण के बाद गंभीर मरीजों को जिले में ही उपचार मिल सकेगा। बीते 22 जून को सांसद डॉ. विनोद बिंद और जिलाधिकारी विशाल सिंह की मौजूदगी में यूनिट का शिलान्यास किया गया था।
शिलान्यास के दौरान कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों ने जिलाधिकारी विशाल सिंह को यूनिट के ऊपर से गुजरे बिजली के तार को हटाने का निर्देश देने के लिए पत्रक सौंपा था। जिलाधिकारी कार्यालय से यह पत्र बिजली विभाग को भेजा गया था। कार्यदायी संस्था ने शिलान्यास के बाद निर्माण कार्य तेजी से शुरू कर दिया।
विज्ञापन
करीब 14 मजदूर यूनिट के फाउंडेशन का निर्माण कर रहे हैं, लेकिन अब तक हाईटेंशन तार हटाया नहीं गया। क्रिटिकल केयर यूनिट तीन मंजिला बनाई जानी है। हाईटेंशन तार जमीन से करीब 30 से 35 फुट की ऊंचाई है। ऐसे में खतरे की आशंका है। मानसून के सीजन में बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलती हैं। ऐसे में हाईटेंशन तार के ठीक नीचे काम कर रहे मजदूरों की सुरक्षा को लेकर भी खतरा बना हुआ है।
सीएमएस डॉ. सुनील कुमार पासवान ने बताया कि शिलान्यास के दौरान ही जिलाधिकारी माध्यम से बिजली निगम को पत्र भेजा गया है, लेकिन अब तक तार नहीं हटाया गया है। एक बार फिर से रिमाइंडर लेटर भेजा जाएगा।