फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Consolidation will be completed after forty years, six thousand farmers will benefit

Bhadohi News: चालीस साल बाद पूरी होगी चकबंदी छह हजार किसानों को होगा फायदा

Thu, 05 Jun 2025 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Consolidation will be completed after forty years, six thousand farmers will benefit
ज्ञानपुर। डीघ ब्लॉक के ग्राम पंचायत डीघ उपरवार के छह हजार किसानों के अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं। करीब चार दशक के लंबे इंतजार के बाद यहां के 90 फीसदी किसानों की ऑनलाइन खतौनी तैयार हो गई है। शेष 10 फीसदी की खतौनी पूर्ण कराने में तहसील प्रशासन जुटा है। दो दिनों से एसडीएम ज्ञानपुर शिव प्रकाश यादव यहां कैंप किए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को भी वह गांव के किसानों से वार्ता किए। उनके भूखंडों का भौतिक सत्यापन किया। सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही यहां के करीब छह हजार किसानों को सम्मान निधि समेत अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। जिले में सर्व प्रथम चकबंदी प्रक्रिया वर्ष 1962 में शुरू की गई थी। उसके बाद दूसरे चरण में वर्ष 1984 में हुई। चालीस वर्ष बाद भी डीघ उपरवार में चकबंदी प्रकिया पूर्ण नहीं हो सकी। करीब सात महीने पूर्व यहां चकबंदी की प्रक्रिया शुरू हुई। चकबंदी न होने से भूमि विवादों की जहां अधिकता है।
विज्ञापन

वहीं, छोटे-छोटे जोत होने से किसानों को जोताई कराने में दिक्कत होती है। इसमें चकबंदी विभाग की लापरवाही भी सामने आई। चकबंदी की तरफ से राजस्व परिषद को अधूरा रिकार्ड भेज दिया। जिसे वहां से स्वीकार नहीं किया गया। इस कारण डीघ उपरवार गांव की खतौनी जारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए ग्राम प्रधानों ने पूर्व में आवाज उठाई, लेकिन मामला ठंडे बस्ते में रहा। अधिवक्ता एवं गांव निवासी अजीत सिंह ने बताया कि करीब छह महीने पूर्व तत्कालीन डीएम विशाल सिंह गांव पहुंचे। यहां की समस्या को देखते हुए राजस्व विभाग के अफसरों को कड़ी हिदायत दी। अब तक 150 भूखंडों को छोड़ दिया जाए तो शेष की खतौनी बन गई है। इन भूखंडों के अभिलेख न मिलने पर तहसील प्रशासन मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण कर रहा है। उसके बाद किसानों से जरूरी अभिलेख लेकर उनकी खतौनी जारी करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed