फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Connections of 40 consumers were cut, dues worth Rs. 6.5 lakh were recovered

Bhadohi News: 40 उपभोक्ताओं के कटे कनेक्शन, साढ़े छह लाख की हुई बकाया वसूली

Wed, 16 Jul 2025 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Connections of 40 consumers were cut, dues worth Rs. 6.5 lakh were recovered
सर्राेेई। बकाएदारों के खिलाफ बिजली निगम का अभियान जारी है। मंगलवार को कारपेट सिटी के एसडीओ अवधेश पाल के नेतृत्व में कर्मचारियों ने बभनौटी, मूंसीलाटपुर और कारपेट सिटी उपेकंद्र से जुड़े गांव में चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई की। इस दौरान बभनौटी में 10 लोगों का कनेक्शन काटते हुए डेढ़ लाख बकाया बिल जमा कराया गया। मूंसीलाटपुर में 12 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया। दो लाख बकाया बिल वसूला गया। कारपेट सिटी में 18 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया। तीन लाख बकाया बिल वसूल किया गया। इस दौरान अवर अभियंता कुंवर ज्योति प्रकाश, प्रमोद चौहान, राघवेंद्र सिंह, साधु यादव, ऋषि यादव, अजय यादव आदि रहे।
विज्ञापन


खमरिया में आठ घंटे बाधित रहेगी बिजली

खमरिया। आरडीएसएस योजना के तहत जर्जर तार बदल के लिए बुधवार को खमरिया नगर की बिजली सप्लाई सुबह नौ से शाम पांच बजे तक बाधित रहेगी। यह जानकारी जेई अभय सिंह ने दी। बताया कि जर्जर तारों को बदले जाने के बाद आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed