फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Congress will foil the conspiracy to weaken MNREGA: Manish Mishra

मनरेगा को कमजोर करने की साजिश नाकाम करेंगी कांग्रेस : मनीष मिश्रा

Sun, 15 Feb 2026 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Congress will foil the conspiracy to weaken MNREGA: Manish Mishra
भदोही में पदयात्रा निकालते कांग्रस के लोग। स्रोत संगठन
मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शनिवार को इंदिरा मिल चौराहे से पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा लिप्पन तिराहा, रजपुरा चौराहा होते हुए भदोही तहसील पहुंची यहां राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। इस दौरान मनरेगा बचाव संग्राम पदयात्रा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष मिश्रा ने कहा कि मनरेगा को कमजोर करने की साजिश को कांग्रेस नाकाम करेगी।
विज्ञापन

कोऑर्डिनेटर दयाशंकर पांडेय ने कहा कि मनरेगा देश के करोड़ों ग्रामीण परिवारों की जीवनरेखा है। केंद्र सरकार ने इसमें बदलाव किया है। इससे काम और मजदूरी की गारंटी जहां कमजोर हुई वहीं जवाबदेही कम हुई है।
विज्ञापन

कांग्रेस मनरेगा को कमजोर करने के प्रयास का विरोध करेगी। जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी, मनरेगा बचाव संग्राम के जिला कोऑर्डिनेटर सुरेश मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार दुबे राजन ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर राकेश मौर्य, दीनानाथ दुबे, राजेश्वर दुबे, मुशीर इकबाल, सुरेश गौतम, त्रिलोकी नाथ बिंद, मसूद आलम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed