फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Congress submitted memorandum regarding the problems of farmers

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

Wed, 26 Aug 2020 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Congress submitted memorandum regarding the problems of farmers
ज्ञापन देने के लिए भदोही तहसील पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : BHADOHI
भदोही। किसानों की यूरिया खाद समेत अन्य समस्याओं को लेकर बुधवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भदोही तहसील में प्रदर्शन कर समस्याओं के त्वरित निदान के लिए ज्ञापन सौंपा। पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आवाहन पर दोपहर 12 बजे दर्जनों कार्यकर्ता तहसील पहुंचे। ज्ञापन में कहा गया कि किसानों की समस्याओं का निदान नहीं किया गया तो हम आंदोलन करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

पार्टी द्वारा भेजे गए कार्यक्रम प्रभारी अनिल पांडेय कहा कि प्रदेश में किसान लगातार आत्महत्या कर रहे हैं। उनकी समस्याओं का निदान नहीं किया जा रहा है। उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। जबकि सरकार प्रतिमाएं लगाने में व्यस्त हैं। किसानों की मुख्य समस्या यूरिया की है। ऐसे समय में यदि धान को यूरिया नहीं मिलेगा तो खेती प्रभावित होगी और उनका नुकसान होगा। यदि समस्याएं तत्काल दूर की गईं तो कांग्रेसजन आंदोलन करेगी।
विज्ञापन

संजय जायसवाल, काशीनाथ गौतम ने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं। उन्हें हम अन्नदाता कहते हैं। लेकिन उनकी ओर ध्यान नहीं दिया जाता। यदि समय पर यूरिया नहीं मिला और खाद की कालाबाजारी बंद न हुई तो आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में मसूद आलम, डा.निजामुद्दीन, करमचंद बिंद, नामिज अली, नूरआलम, रमेश बिंद, नुसरत जहां, स्वालेह अंसारी, सुमित शुक्ला, अमर भारती, संतोष उपाध्याय, श्याम लाल प्रजापति, रामधनी यादव, जितेंद्र बहादुर यादव, अशोक कुमार, अमृतलाल बिंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed