फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Congress protests over Prayagraj accident demands to release the correct list of dead and injured

Bhadohi: प्रयागराज हादसे को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन,कों और घायलों की सही सूची जारी करने की मांग

Tue, 04 Feb 2025 08:34 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 04 Feb 2025 08:34 PM IST
सार

प्रयागराज हादसे के मृतकों और घायलों की सही सूची जारी करने की मांग को लेकर भदोही में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और अपनी मांग रखी। 

विज्ञापन
Congress protests over Prayagraj accident demands to release the correct list of dead and injured
प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ज्ञानपुर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार दूबे राजन के नेतृत्व में जुटे कांग्रेसी नेताओं ने प्रयागराज हादसे में सरकार पर मृतकों के आंकड़े छिपाने का आरोप लगाया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर मृत और घायल श्रद्धालुओं की सूची सार्वजनिक करने की मांग की।

विज्ञापन


डाॅ. राजेंद्र कुमार दूबे ने कहा कि प्रदेश सरकार शाही स्नान में कितने लोग स्नान किए हैं, यह आंकड़ा उसी दिन शाम को जारी कर देते है, लेकिन पांच दिन बीतने के बाद भी मौनी अमावस्या के दिन कितने लोगों की मौत हुई और कितने लोग घायल हैं या फिर कितने लापता है, यह नहीं बता सकी। आरोप लगाया कि यह भगदड़ प्रशासन की कुप्रबंधन और आम श्रद्धालुओं पर वीआईपी श्रद्धालुओं को तरजीह देने के कारण हुआ।
विज्ञापन


पूर्व विधानसभा प्रत्याशी वसीम अंसारी ने जल्द से जल्द सूची जारी करने की मांग की। मौके पर सुरेश चंद मिश्रा, हसनैन अंसारी, सत्येंद्र प्रकाश तिवारी, राजेश्वर दुबे, दीनानाथ दुबे, सुबूकतगीन अंसारी, सुरेश चंद उपाध्याय, संतोष सिंह बघेल, त्रिलोकी नाथ बिंद, नाजिम अली, अवधेश पाठक, महेश मिश्रा आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed