फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Congress leader under house arrest over CM's arrival

Bhadohi News: सीएम के आगमन को लेकर कांग्रेस नेता हाउस अरेस्ट

Tue, 24 Jun 2025 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Congress leader under house arrest over CM's arrival
ज्ञानपुर। जिले में मुख्यमंत्री के आने से पहले कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं को पुलिस ने सोमवार को हाउस अरेस्ट कर दिया। इनमें जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी और पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र दुबे शामिल रहे। राजेंद्र दुबे को उनके आवास पर नजरबंद किया गया। जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है। विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है। बताया कि वे जनपद की समस्याओं का पत्र मुख्यमंत्री को सौंपना चाहते थे। कहा कि मुख्यमंत्री ने सभा में चीनी मिल को चालू करने का वादा किया था। यह अभी तक पूरा नहीं हुआ है। आगे कहा कि मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों के कई दौरे हुए, लेकिन जनपद की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। जब वे लोग जनता की आवाज बनकर मुख्यमंत्री को पत्र देने जा रहे थे, तभी उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया। दौरान राजेश दुबे, मुशीर इकबाल, सुरेश चंद्र उपाध्याय आदि भी घर पर नजरबंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed