फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Condemnation of calling the advocate community chaotic

अधिवक्ता समुदाय को अराजक कहने की निंदा

Wed, 18 May 2022 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Condemnation of calling the advocate community chaotic
भदोही तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने विशेष सचिव प्रफुल्ल कमल द्वारा सभी जिलाधिकारियों को भेजे पत्र में अधिवक्ताओं को अराजक कहने की आलोचना की है।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने बुधवार को तहसील में बैठक की और कहा कि यदि उन्हें कुछ अधिवक्ताओं से शिकायत है तो उन्हें अधिवक्ता समुदाय का अपमान नहीं करना चाहिए। भदोही तहसील के अधिवक्ता पहले से उपजिलाधिकारी के खिलाफ लामबंद हैं तथा न्यायिक कार्य नहीं कर रहे हैं। इस बीच विशेष सचिव के पत्र पर लोगों मे व्यापक नाराजगी है। बुधवार को हुई बैठक में दोनों ही मुद्दों पर चर्चा की गई। तहसील बार के अध्यक्ष सूर्य प्रसाद द्विवेदी ने कहा कि एसडीएम के तानाशाही रवैये की जितनी भी निंदा की जाए कम है। वे मनमानी करना चाहते हैं और हम लोग करने नहीं देंगे। वे राजस्व संहिता के विरुद्ध जाकर कार्य करना चाहते हैं जिसमे अधिवक्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे। बैठक में प्रमुख सचिव प्रफुल्ल कमल के पत्र की चर्चा की गई और कड़े शब्दों में निंदा की गई। बैठक में महामंत्री इंद्रदेव मौर्य, धनुषधारी सिंह, रजनीश पांडेय, महेंद्र नाथ बिंद, ओमप्रकाश, बांकेलाल यादव, दशरथ कुशवाहा, अरविंद सिंह, अमित दुबे, लालचंद्र सरोज, प्रसन्न कुमार मिश्र,अवध नरायण यादव, शिवप्रकाश सिंह, विनोद राय आदि रहे।
‘अराजक’ शब्द पर नाराज अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने बुधवार को दीवानी न्यायालय के पास प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि विशेष सचिव के भेजे पत्र में अधिवक्ताओं को अराजक शब्द से दर्शाया गया है जो निंदनीय है।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष सूर्यदत्त पांडेय ने कहा कि शासन की ओर से भेजे गए पत्र पर डीएम के नोटिस पर नाराजगी जताई। वकीलों ने जमकर नारेबाजी की। कहा कि नोटिस भेजकर उनके सम्मान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। अधिवक्ता पीड़ितों को न्याय दिलाने का काम करते हैं। वकीलों की भवनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया गया है। जिसका वह पुरजोर विरोध करेंगे। इस दौरान न्यायिक कार्य से भी अधिवक्ता विरत रहे। प्रदर्शन में जितेंद्र कुमार आनंद, तेज बहादुर यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed