फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Complaints reached less on Total Solution Day

संपूर्ण समाधान दिवस पर कम पहुंचे फरियादी

Wed, 16 Sep 2020 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Complaints reached less on Total Solution Day
ज्ञानपुर/भदोही/औराई। शासन के निर्देश पर पांच माह बाद मंगलवार को तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन शुरू हुआ। लंबे अंतराल के बाद आयोजन में फरियादियों की संख्या कम ही रही। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए अफसरों ने दूर-दराज से आए लोगों की फरियाद सुनी।
विज्ञापन

भदोही तहसील में जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद दूर दराज के ग्रामीणों से रूबरू हुए और उनकी फरियाद सुनी। उन्होंने मातहतों से कहा कि समाधान दिवस में आने वाले समस्याओं का प्रत्येक दशा में समय सीमा के भीतर निस्तारण करें। यह भी कहा कि इसमे उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समाधान दिवस में कुल 82 फरियादी आए। 6 फरियादियों की समस्या का त्वरित निदान कर दिया गया। बाकी मामलों के निस्तारण के लिए संबन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया। डीएम ने बताया कि कोविड-19 में काफी समस्याएं लंबित हैं। नए मामले भी बढ़े होंगे। ऐसे में अधिकारियों को त्वरित निदान के लिए भरसक प्रयत्न करने होंगे। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में पूर्वान्ह 10 से 12 बजे तक जनता की शिकायतों को सुने और निवारण कराएं। समाधान दिवस में विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विवेक त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी आशीष मिश्रा आदि रहे। ज्ञानपुर तहसील में एसडीएम ज्ञान प्रकाश यादव और तहसीलदार देवेंद्र यादव की देखरेख में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किंा गया। इसमें आए 46 प्रार्थना पत्रों में तीन का निस्ताररण हो सका। औराई तहसील में एसडीएम चंद्रशेखर की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की शिकायतें सुनी गई। कुल 67 मामले आए, जिसमें छह का निस्तारण हो सका। कोरोना काल के कारण सामाजिक दूरी का पालन किया गया। इस मौके पर तहसीलदार मृत्युंजय सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed