फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Complaint of rigging in distribution of ration in Radai

रड़ई में राशन वितरण में धांधली की शिकायत

Tue, 18 Aug 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Complaint of rigging in distribution of ration in Radai
भदोही। ब्लॉक के ग्रामसभा रड़ई में सरकारी सस्ते गल्ले के वितरण में अनियमितता को लेकर ग्रामवासियों में रोष है। लोगों ने नौ जुलाई को उपजिलाधिकारी आशीष कुमार मिश्रा से राशन वितरण में शिकायत की थी। तब एसडीएम ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया था लेकिन लगभग डोढ़ माह बीत जाने के बाद भी अब तक कोई ना तो जांच करने पहुंचा ना ही वितरण प्रणाली दुरुस्त हो सकी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि बहुत से भोले भाले ग्रामीणों से अंगूठा लगवाकर राशन नहीं दिया जाता। और जिन्हें दिया भी जाता है तो पूरे युनिट का राशन नहीं दिया जाता है। आरोप लगाया कि कोविड-19 के दृष्टिगत शासन से मुफ्त राशन दिया जा रहा है लेकिन यहां भुगतान लेकर राशन दिया जा रहा है। खास बात यह है कि जिसके नाम दुकान आवंटित की गई है वह गांव के प्रधान का भतीजा है जिससे कार्रवाई नहीं हो पाती। बताया कि यदि शीघ्र उनके प्रार्थना पत्र पर जांच कराकर शीग्र कार्रवाई नहीं की जाती है तो वे असंतुष्ट ग्रामीणों संग डीएम दरबार में दस्तक देंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed