फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Complaint against Lakhno Pradhan on Chief Minister's portal

मुख्यमंत्री पोर्टल पर लखनो प्रधान के खिलाफ शिकायत

Tue, 18 May 2021 06:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 06:37 PM IST
विज्ञापन
Complaint against Lakhno Pradhan on Chief Minister's portal
ज्ञानपुर। जिला मुख्यालय से सटे लखनो गांव वासियों ने मंगलवार को ग्राम प्रधान के खिलाफ मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान समाजसेवी अशोक दुबे उर्फ कोको दुबे, बूटी दुबे, अमित कुमार, अजय, सुमित, विजय कुमार, अभयराज, अरुण आदि ने आरोप लगाया है कि कोरोना संक्रमण के दूसरे लहर में लगभग 25 से 30 ग्रामीण पॉजीटिव आकर इलाज कराने के लिए विवश हुए। कहा कि बावजूद इसके न जिला प्रशासन गांव को हाटस्पाट घोषित कर सुविधाएं दी गई न ग्रामसभा स्तर पर ब्लीचिंग, चूना का छिड़काव कराया जा सका। बताया कि गांव में हर समुदाय के लोग रहते हैं और बस्तियों में आने-जाने के लिए अलग-अलग मार्ग, पेयजल संसाधन, रिहायशी कच्चे-पक्के घर-मकान हैं जिनके आस-पास गंदगी का जमाव संक्रमण को बढ़ावा दे रहा है। लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर कार्यरत मुख्यालय में तैनात एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार से हुई शिकायत का कोई असर नहीं है। मामले में सख्त कदम उठाकर गांव को संक्रमणमुक्त नहीं कराया गया तो ग्रामीण विरोध-प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed