{"_id":"690a4efae8696c3ebe0c132e","slug":"competency-based-examination-will-be-held-at-four-centers-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-134160-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: चार केंद्रों पर योग्यता आधारित परीक्षा होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: चार केंद्रों पर योग्यता आधारित परीक्षा होगी
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में नौ नवंबर को होने वाली राष्ट्रीय आय एवं योग्यता छात्रवृत्ति योजना परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए चार केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में कुल 2107 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा को सकुशल तरीके से संपन्न कराने के लिए 100 से अधिक कक्ष निरीक्षक लगाए गए हैं। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जाएगी। सभी वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को पैसे के अभाव में शिक्षा से वंचित न होना पड़े, इसके लिए स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग की ओर से राष्ट्रीय आय व योग्यता छात्रवृत्ति योजना संचालित की जा रही है। शैक्षिक सत्र 2026-27 में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में आठवीं कक्षा के 2107 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। नौ नवंबर को होने वाली परीक्षा के लिए चार केंद्र बनाए गए हैं। इनमें श्री इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज भदोही, काशीराज महाविद्यालय इंटर कॉलेज औराई, विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर और जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज ज्ञानपुर शामिल हैं।
वीएनजीआईसी में 600, नेशनल इंटर कॉलेज और काशीराज महाविद्यालय इंटर कॉलेज में 550-550 और जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में 407 परीक्षार्थी शामिल होंगे। डीआईओएस अंशुमान ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 20 विद्यार्थियों पर एक कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगी है। बताया कि परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं को नौवीं से 12वीं तक हर महीने एक हजार रुपये छात्रवृत्ति मिलेगी। इस हिसाब से चार साल में 48 हजार रुपये मिलेंगे।