{"_id":"ddb5e70007e0dd63333e4539de9f9a88","slug":"compensation-to-farmers-ointment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को मुआवजे का मरहम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को मुआवजे का मरहम
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
Updated Fri, 01 May 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
इसके तहत गुरुवार को जनपद के 15 गावों में 741 किसानों के बीच फसल मुआवजे का चेक वितरित किया गया।
लेखपालों एवं ग्राम प्रधानों के सहयोग के किसानों के बीच चेक का वितरण किया गया।
एसडीएम राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि आधी बारिश से किसानों के फसलों को काफी नुकसान पहुंचा था, जिसके तहत जिला प्रशासन की तरफ से नुकसान की रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी गई थी।
राज्य सरकार की मांग पर केंद्र सरकार ने मुआवजे की राशि जारी की। उन्होंने बताया कि प्रति हेक्टेयर खेत पर साढे़े तेरह हजार रुपये के हिसाब से मुआवजे का चेक वितरित किया जा रहा है।
इसके तहत छोटे किसानों को कम से कम 1500 रुपये का चेक दिया जा रहा है। गुरुवार को 15 गांवों में 741 किसानों के बीच कुल 18 लाख 86 हजार 867 रुपये का फसल मुआवजे का चेक वितरित किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि चेक वितरण का कार्य लगातार जारी रहेगा।
मालूम हो कि पिछले दिनों मौसम के बेरूखी के चलते रबी सीजन में गेहूं, दलहन, तिलहन सहित अन्य फसलों को काफी नुकसान हुआ था। करीब 30 से 40 फीसदी से अधिक फसल नष्ट होने के बाद प्रदेश सरकार नुकसान का सर्वे कराकर रिपोर्ट मांगी थी।
इसके तहत 1264 राजस्व गांवाें का सर्वे कराकर शासन को भेज दिया गया था। शासन ने मुआवजे के लिए पांच करोड़ रुपये स्वीकृत किया है।
मुआवजे की खबर में जोड़:=
इनसेट-
इन गांवों में वितरित किया गया चेक
पूरेभागवत, रघुनाथपुर, दरहा, चककलूटी, चकबदुआ, बासुपुर, खोराबीर, पूरेमटका, निगजपुर, नौवापुर, पूरेविश्वनाथ, चकहरहेटबीर, सहसीपुर, किशुनदेवपुर, बभना।