फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   community hall wile be build up from mp fund

सांसद निधि से नेशनल कॉलेज में बनेगा सभागार

Sat, 15 Oct 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 15 Oct 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
community hall wile be build up from mp fund
अभिनंदन समारोह में बोलते भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह।
भदोही (ब्यूरो )। सांसद वीरेंद्र सिंह की सांसद निधी से नगर के श्री इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज में एक हजार लोगों की क्षमता वाला सभागार बनेगा। उन्होंने व्यायामशाला निर्माण के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। वे शुक्रवार को दोपहर कॉलेज सभागार में अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे।
विज्ञापन

   
सांसद ने कहा कि शिक्षित होने के लिए पहले अनुशासन चाहिए और अनुशासन में रहने के लिए व्यायाम आवश्यक है। चरित्र निर्माण में इसका बड़ा योगदान है। सांसद ने कॉलेज में व्यायामशाला और कचरा निस्तारण केंद्र भी बनवाने के प्रति आश्वस्त किया। इसके पूर्व अभिनंदन समारोह में पहुंचने पर लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक ने और संचालन ओमप्रकाश उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन


विद्यालय प्रबंधक आशीष सिंह बघेल ने सांसद को स्मृतिचिह्न व अंगवस्त्रम भेंट कर स्वागत किया। पूर्व विधायक दीनानाथ भाष्कर, डॉ. आरके पटेल, शेषधर दूबे, सतोष पांडेय, पारसनाथ पांडेय, शिवशंकर सिंह, रामनरायण सिंह, रविंद्र मिश्र, राकेश पांडेय, डॉ. विनोद आदि ने विचार व्यक्त किए। प्रधानाचार्य डॉ. अनुराग मिश्र ने धन्यवाद ज्ञापित किया।            
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed