फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Commissioner furious at AE and JE, gave ultimatum

एई और जेई पर भड़के कमिश्नर, दिया अल्टीमेटम

Thu, 25 Nov 2021 07:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
Commissioner furious at AE and JE, gave ultimatum
ज्ञानपुर/दुर्गागंज। मंडलायुक्त और जिले के नोडल अधिकारी योगेश्वर राम मिश्र बृहस्पतिवार को जिले में पहुंचे। धान क्रय केंद्र, सीएचसी डीघ और ब्लॉक डीघ का निरीक्षण किया। चकगुमानी आश्रम पद्धति स्कूल के निर्माण में देरी होने पर एई और जेई को कड़ी फटकार लगाई। 31 जनवरी से पूर्व भवन पूर्ण न होने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र सुबह 11 बजे गोपीगंज मंडी परिसर में बने धान क्रय केंद्र और जंगीगंज में बने क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। किसानों से धान खरीद की व्यवस्था को देखा। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया कि किसानों को कोई भी असुविधा न होने पाए। धान की खरीद टोकन देकर किया जाए। धान की सुखाने की व्यवस्था केंद्रो पर कर लिया जाए, जिससे दूर दराज से आने वाले किसानों को परेशान न होना पड़े। किसानों के धान खरीद के भुगतान की प्रगति को भी देखा। इस मौके पर सीडीओ भानु प्रताप सिंह, एसडीएम प्रियंका प्रियदर्शिनी आदि रहीं। इसके बाद वह सीएचसी डीघ पर गए। यहां पर मौजूद मरीजों का हाल जाना और दवाओं के वितरणक आदि को देखा। डीघ ब्लॉक परिसर में मतदाता जागरूकता कार्यशाला में प्रधान, बीडीसी, रोजगार सेवकों को अधिक से अधिक लोगों को मतदाता बनाने का संकल्प दिलाया। उन्होने कहा की किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क कर सकते हैं। इस मौके पर राकेश कुमार सिंह, डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी आदि रहे। दुर्गागंज: अभोली ब्लॉक के चकगुमानी वीरमपुर में निर्माणाधीन आश्रम पद्धति विद्यालय का निरीक्षण किया। काम में हो रही देरी पर कमिश्नर ने एई और जेई समाज कल्याण को फटकार लगाई। कहा कि घर बनाना हो तो जल्दी हो जाएगा सरकारी भवन बनाने में इतनी देरी क्यों हो रही है। ठेकेदार शशि चंद्र मश्रि को निर्देश दिया कि काम में तेजी लाकर 31 जनवरी तक पूर्ण कराएं। इस मौके पर जेई योगेंद्र नाथ, अधिशासी अभियंता मिर्जापुर एसके वाजपेयी, उमेश शुक्ला, जय प्रकाश शुक्ला, अंजनी शुक्ला, नीलेश शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed