फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Colorful start of 34th Divisional Kho-Kho

Bhadohi News: 34वीं संभागीय खो-खो का रंगारंग आगाज

Tue, 25 Apr 2023 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Colorful start of 34th Divisional Kho-Kho
ज्ञानपुर। नवोदय विद्यालय समिति लखनऊ संभाग की ओर से सोमवार को ज्ञानपुर नवोदय विद्यालय में 34वीं संभागीय खो-खो प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज हो गया। इसमें चार संकुल के 120 खिलाड़ियों ने भाग लिया। एक दूसरे को हराने के लिए कड़ी धूप में जमकर पसीना बहाया।
विज्ञापन

उद्घाटन सत्र में खेले गए 19 वर्ष आयु वर्ग के पहले मुकाबले में हरिद्वार संकुल ने आगरा संकुल को एक पारी से पराजित किया। दूसरे मुकाबले में वाराणसी संकुल ने लखनऊ संकुल को एकतरफा मैच में हराया। 7 वर्ष आयु वर्ग में लखनऊ संकुल ने आगरा संकुल, 14 वर्ष आयु वर्ग के मुकाबलों में वाराणसी संकुल ने लखनऊ संकुल जबकि लखनऊ ने आगरा संकुल हराया। इसके पूर्व शुभारंभ नवोदय विद्यालय समिति लखनऊ के संभाग सहायक आयुक्त जनार्दन उपाध्याय ने ध्वज फहराकर और गुब्बारे उड़ाकर शुभारंभ किया। प्रतिभागी टीमों ने मार्च पास्ट की सलामी दी। मुख्य अतिथि ने कहा की तेजी से बदलती हुई वैश्विक व्यवस्था में खेलकूद ने अपना एक अलग और महत्वपूर्ण मुकाम बनाया है। जहां पर बच्चे न सिर्फ अपना और अपने देश का नाम रोशन कर रहे हैं बल्कि आजीविका के रूप में भी वह इससे जुड़ रहे हैं। खेलकूद के माध्यम से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। जिसकी वजह से वह भावी जीवन की चुनौतियों से सहजता पूर्वक निपटने में सक्षम होते हैं। विशिष्ट अतिथि जिला उद्योग अधिकारी मिर्जापुर एवं डिप्टी एसपी पद के लिए चयनित विद्यालय की पूर्व छात्रा रेशमा आरा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने विद्यालय जीवन को याद करते हुए कहा की आवासीय विद्यालयों में अध्ययन को सुचारू एवं संतुलित बनाए रखने में खेलकूद की बहुत बड़ी भूमिका है। उन्होंने छात्रों को आत्मानुशासन, मानसिक दृढ़ता एवं जीत हार में विचलित हुए बिना आगे बढ़ने की सीख दी। विद्यालय के प्राचार्य चौधरी मनार्जन सिंह ने प्रतिभागियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया। प्रेम प्रकाश ने धन्यवाद दिया। इस मौके पर विभास भट्ट ,मार्कंडेय सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed