फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Cold wave continues, woman dead

शीतलहर का कहर जारी,महिला की मौत

Wed, 20 Jan 2021 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Cold wave continues, woman dead
ज्ञानपुर नगर में ठंड से बचने के लिए अलाव तापते नागरिक। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर/लालानगर। कालीन नगरी शीतलहरी की चपेट में है। जानलेवा हो चुकी ठंड के तेवर में पांच दिन बाद मंगलवार को भी नरमी नहीं दिखी। दोपहर बाद तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। ठंड और गलन से लोग बेहाल रहे। आसमान में बदली छाई रही। न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री दर्ज किया गया। उधर ठंड लगने से गोपीगंज क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव निवासी पार्वती देवी (70) की मौत हो गई।
विज्ञापन

गत दो सप्ताह से तापमान में आई गिरावट के कारण कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक अलाव सहारा बना हुआ है। मंगलवार को सुबह हुई तो आसमान बादलों से ढंका हुआ था। खुले इलाकों में धुंध छाया था। यह स्थिति दोपहर तक बनी रही। दोपहर बाद कुछ देर के लिए सूर्यदेव के दर्शन हुए और धरती पर धूप आई, लेकिन थोड़ी ही देर बाद फिर बदली जैसा नजारा हो गया और गलन बढ़ गई। ठंड से पशु पक्षी भी ठिठुरत नजर आए। जिला प्रशासन की ओर से ठंड से बचने के लिए जलवाए जा रहे अलाव औपचारिकता तक ही सीमित हैं, जिसके कारण लोग कचरे और टायर-ट्यूब फूंककर राहत पाने में लगे रहे। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के कृषि मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 18.7 और न्यूनतम 8.7 रहा। कहा कि 20 जनवरी को हल्के कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। अधिकतम तापमान 20 डिग्री जबकि न्यूनतम नौ डिग्री रहेगा। उत्तर पश्चिम हवा चलने गलन की स्थिति यथावत रहेगी। वहीं कृषि विशेषज्ञ डॉ. आरपी चौधरी ने बताया कि ठंड गेहूं फसल के लिए लाभदायक है, लेकिन कोहरे से दलहनी-तिलहनी फसलों पर प्रभावी असर आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed