फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Cold is taking a heavy toll on bones, bone patients increased by 20 percent

Bhadohi News: हड्डियों पर भारी पड़ रही ठंड, 20 फीसदी अस्थि रोगी बढ़े

Tue, 16 Jan 2024 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Cold is taking a heavy toll on bones, bone patients increased by 20 percent
ज्ञानपुर। ठंड का सितम जारी है। इसका असर सेहत पर पड़ रहा है। ठंड के बढ़ते असर के बीच जिला चिकित्सालय में हड्डी के मरीजों की संख्या करीब 20 फीसदी तक बढ़ी है। जोड़ों के दर्द की समस्या के 70-75 मरीज रोजाना ओपीडी में पहुंचते हैं। सौ शैय्या अस्पताल में रोजना 30 से 35 मरीज फिजियोथेरेपी कराने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय के ओपीडी हर दिन औसतन 700 से 800 मरीजों की भीड़ होती है। इन दिनों जोड़ों के दर्द के ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं। आम दिनों में इस तरह की समस्या के बीच 40 से 45 के बीच पहुंचते थे। ऐसे मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। घुटनों और कमर दर्द समस्याएं लेकर लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। सीएमएस डाॅ. राजेंद्र कुमार ने बताया कि अस्थि रोग विभाग में इन दिनों में हर दिन 70 से 75 के करीब मरीज पहुंच रहे हैं। ठंड के मौसम में हड्डी से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं। सर्दियों में धूप कम निकलती है और शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाती है।
विज्ञापन

---------------------
कैसे करें बचाव
आर्थोपेडिक सर्जन सीएमएस डाॅ. राजेंद्र कुमार ने बताया कि जोड़ों में दर्द की समस्या के मरीज दवा लेना न भूलें। गर्म कपड़ा पहनने के साथ ही सुबह बिस्तर में उठने से पहले हाथ, पैर और गर्दन को हिला लें। इससे हड्डियों कसरत हो जाती है। इसके अलावा अपनी दिनचर्या में योगाभ्यास को शामिल करेंगे तो इससे भी राहत मिलेगा। फिजियोथेरेपिस्ट जावेद अंसारी ने बताया कि फिजियोथेरपी कराने वाले लोगों की संख्या बढ़ी है। अधिकतर लोगों में कमर दर्द, घुटनों में दर्द, मसल में दर्द जैसी समस्या देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed