फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Cold -hit , two

ठंड का कहर, दो की मौत

Tue, 16 Dec 2014 01:22 AM IST
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला Updated Tue, 16 Dec 2014 01:22 AM IST
विज्ञापन
Cold -hit , two
 जिले में ठंड का कहर सोमवार को भी जारी रहा। कड़ाके की पड़ रही ठंड की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। दो दिनों के विपरित सोमवार को पारा चढ़ा लेकिन गलन से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन


 जगह-जगह अलाव जलाकर लोग ठंड से बचने की जुगत करते रहे। उत्तराखंड और हिमांचल प्रदेश में हुई बर्फबारी और बारिश के बाद शनिवार और रविवार को जिले में भी बूंदाबांदी और बारिश संग गलन भरी हवाओं का रूख रहा।
विज्ञापन


इससे रविवार को पारा काफी लुढ़क गया था। सोमवार को सुबह से शाम तक आसमान में बादल छाए रहे लेकिन रह-रहकर भगवान भास्कर बादलों से बाहर निकलकर दर्शन देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इससे दो दिनों के विपरित पारा कुछ हद तक चढ़ा लेकिन गलन से लोगों को निजात नहीं मिली। कौलापुर संवाददाता के अनुसार, कड़ाके की पड़ रही ठंड की चपेट में आने से घनश्यामपुर गांव निवासी राजबली (55) की मौत हो गई।

रविवार को भोर में शौच से लौटने के बाद अचानक पेट में दर्द हुआ। परिवार वाले अस्पताल ले ही जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिवार वालों ने मौत की वजह ठंड लगना बताया है।


ऊंज संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र के बिछियां गांव में ठंड की चपेट में आने से गोले दलित (48) की मौत हो गई। बताया जाता है कि सोमवार को भोर में शौच करने के लिए गया था। वहां से लौटने के बाद अचानक उसकी तबियत खराब हुई।

 आसपास के लोग उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उसकी मौत हो गई। घर एवं गांव वालों ने बताया कि ठंड लगने से ही उनकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed